Nitish Bharadwaj: IAS पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले 'कृष्ण' की पहली बीवी कौन? क्यों हुआ तलाक?
Nitish Bharadwaj : बी आर चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में श्री कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए एक्टर नितीश भारद्वाज एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है, हाल ही में एक मीडिया चैनल से बात करके हुए नितीश ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि 'उनकी पत्नी उनसे बच्चों से मिलने नहीं देती है, उसने उनके मन में उनके खिलाफ जहर घोल दिया है, इसी कारण मेरे बच्चे मुझसे नफरत करने लग गए हैं।' कुछ वक्त पहले ही उन्होंने इसी तरह के आरोप अपनी पत्नी पर लगाए थे।'

जिस पर स्मिता ने भी पलटवार करते हुए Times Now पर कहा था कि 'नितीश भारद्वाज एक नंबर के झूठे हैं, उन्होंने उनसे तलाक के बदले पैसों की मांग की थी, वो अपनी बेटियों से मिलते हैं, वो हर छोटे -बड़े खर्चे के लिए रु मांगते हैं, वो मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही हैं, नितीश के पास जब कुछ नहीं बचा तो वो मीडिया में आकर उनकी छवि खराब करने में जुट गए हैं।'
IAS स्मिता गेट Nitish Bharadwaj की दूसरी पत्नी
आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज और उनकी पत्नी लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। गौरतलब है कि IAS स्मिता गेट नीतीश कुमार की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने साल 1991 में 'फेमिना' मैगजीन की तत्कालीन एडिटर विमला पाटिल की खूबसूरत बेटी मोनिशा पाटिल से शादी की थी, ये भी प्रेम विवाह था।

2005 में मोनिशा पाटिल से हुआ Nitish Bharadwaj का तलाक
इस शादी से भी नितीश भारद्वाज को दो बच्चे ( एक बेटा-एक बेटी) हैं लेकिन इस शादी की भी उम्र लंबी नहीं थी और साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया, जिसकी सटीक वजह आज तक किसी को पता नहीं है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि नितीश भारद्वाज का मूडी-अड़ियल और दिलफेंक स्वभाव इस तलाक की वजह बना था।

मोनिशा पाटिल दोनों बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं
तलाक के बाद मोनिशा पाटिल अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं और मीडिया से दूरी बना ली तो वहीं साल 2009 में नितीश भारद्वाज ने मध्य प्रदेश कैडर की IAS (1992 बैच) स्मिता गेट से शादी की और उनकी जुड़वां बेटियां हैं। यह कपल सितंबर 2019 में अलग हो गया, जिसकी पुष्टि जनवरी 2022 में हुई थी और दोनों का विवाद सूर्खियां बना हुआ है।

डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहे Nitish Bharadwaj
मालूम हो कि नितीश भारद्वाज ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और लेखन में भी हाथ आजमाया। फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के अलावा वे थिएटर और डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहे हैं। 'महाभारत' के बाद नितीश भारद्वाज ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया, लेकिन कृष्ण की भूमिका उनकी पहचान का सबसे बड़ा कारण बनी। उन्होंने पौराणिक और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स में गहरी रुचि दिखाई और बाद के वर्षों में निर्देशन-लेखन की ओर भी रुख किया।

दिग्गज नेता इंदर सिंह नामधारी को हराकर सांसद बने थे
नितीश भारद्वाज राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं, उन्होंने जमशेदपुर और मध्य प्रदेश के राजगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर संसदीय चुनाव लड़ा और 1996 के चुनाव में दिग्गज नेता इंदर सिंह नामधारी को हराकर सांसद बने थे। साल 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्हें राजगढ़ सीट से लक्ष्मण सिंह (जो उस समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई थे) से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने BJP की मध्य प्रदेश की संगठनात्मक इकाई में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications