'मेरे साथ रातभर सोना होगा', 31 साल की एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, साउथ डायरेक्टर की 'गंदी डिमांड' की खोली पोल

Niti Taylor: टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। टीवी शोज के अलावा 2 साउथ फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नीति टेलर ने एक हालिया इंटरव्यू में दावा किया है कि एक डायरेक्टर ने एक बार उनसे अपनी फिल्म में रोल पाने के लिए अपने साथ सोने के लिए कहा था। नीति ने उस डायरेक्टर का नाम तो नहीं बताया लेकिन कहा कि घटना के बाद उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया था।

साउथ के फेमस डायरेक्टर को लेकर नीति टेलर का बड़ा खुलासा
नीति टेलर ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में कहा- जिस साउथ के डायरेक्टर ने मेरे साथ पहली फिल्म की थी, उसने मुझे दूसरी फिल्म के लिए कॉल किया था। पहली फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद उस डायरेक्टर का मेरे पास फोन आया था। उसने मुझे दूसरी फिल्म के लिए ऑफर देते हुए कहा था, इसमें काम करने के लिए तुम्हें मेरे साथ सोना होगा।

Niti Taylor

'वो बुड्ढा आदमी, मुझसे कैसी डिमांड कर रहा था'

-नीति ने बताया कि उस डायरेक्टर ने उन्हें फोन पर कहा था- तुम्हें पता नहीं है, तुम्हें समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करना है। ये सब सुनने के बाद मैंने बस कॉल काट दिया, फिर मैंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद मैंने अपनी मां को फोन किया। मैं सोच रही थी कि वो बुड्ढा आदमी, मुझसे कैसी डिमांड कर रहा था।

-नीति टेलर ने आगे कहा- मैंने उस डायरेक्टर को दूसरी लड़कियों के साथ देखा था। मुझे नहीं पता था कि वह मेरे साथ ऐसा कब करने की कोशिश करेगा। तभी मैंने तय किया कि मैं फिर कभी कोई फिल्म नहीं करूंगी। मैं बस हैरान रह गई थी और मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था। मैंने ये बात किसी को नहीं बताई क्योंकि मैं सदमे में थी।

साल 2012 में नीति टेलर ने साउथ फिल्मों में किया था डेब्यू
आपको बता दें कि नीति टेलर ने डायरेक्टर का नाम नहीं बताया लेकिन लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये त्रिनाधा राव नक्कीना हो सकते हैं। नीति ने साल 2012 में 'मेम वायसुकु' वाचम से तेलुगू फिल्मों में डेब्यू किया था, जिसके डायरेक्टर त्रिनाधा राव नक्कीना थे।

नीति की बात सुन लोग डायरेक्टर पर हुए नाराज

-नीति टेलर के इंटरव्यू का वीडियो Reddit पर शेयर होने के तुरंत बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डायरेक्टर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा है- इतनी सारी एक्ट्रेसेज से कामयाबी और मौके छीन लिए गए क्योंकि मर्दों में ये सोचने की हिम्मत होती है कि औरतों के शरीर पर उनका हक है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है- मैं बहुत समय से कह रहा हूं कि साउथ इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच बहुत आम है।

-साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर के बारे में नीति टेलर का ये दावा ऐसे समय में आया है जब साउथ सिनेमा पर भी औरतों को सेक्शुअलाइज करने का आरोप लग रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से, कई लोग तमिल या तेलुगू फिल्मों में औरतों को सही से न दिखाने पर एतराज जता रहे हैं। हाल ही में राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के चित्रण और कथित हाइपर सेक्सुअलाइजेशन को भी भारी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+