Nitanshi Goel ने रैंप वॉक के बीच में किया ऐसा काम, देखकर लोगों के खुले रह गए मुंह, वीडियो हुआ वायरल
Nitanshi Goel: फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आईं एक्ट्रेस नितांशी गोयल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नितांशी गत 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) शाम को मुंबई में एक फैशन शो में रैंप वॉक करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देख लोग हैरान हो गए हैं।
नितांशी गोयल ने रैंप वॉक में की ऐसी हरकत
किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' में फूल के किरार में नजर आईं एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने हाल ही में रैंप पर कैटवॉक कर लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली है। इस रैंपवॉक में उन्होंने अपनी चमक बिखेरी और दर्शकों का प्यार भी पाया।

नितांशी गोयल का वीडियो हुआ वायरल
वहीं इस फैशन शो से नितांशी गोयल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नितांशी शो में मौजूद हेमा मालिनी और सुष्मिता सेन के लिए सम्मान दिखाती नजर आ रही हैं।
नितांशी गोयल ने छुए हेमा मालिनी के पैर
-नितांशी गोयल का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नितांशी ने अपनी रैंप वॉक रोककर हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी के पैर छुए, जो कि फैशन को देखने पहुंची थीं। हेमा मालिनी शो की पहली लाइन में बैठी थीं।
-आपको बता दें कि लाल साड़ी पहने हेमा मालिनी काफी खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही नितांशी ने सम्मान के तौर पर उनके पैर छुए तो एक्ट्रेस इमोशनल हो गई थीं।
-इसके बाद हेमा मालिनी मुस्कुराईं और नितांशी की विनम्रता की तारीफ करते हुए उसके कंधे पर हाथ रखा। हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी मां के पास ही बैठी हुई थीं।
-इसके बाद नितांशी ने पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से हाथ मिलाया। वह भी शो देखने के लिए पहुंची हुई थीं और पहली रो में बैठी हुई थीं। सुष्मिता सेन और नितांशी ने एक-दूसरे को गले लगाया और कुछ बातें भी कीं। इस दौरान नितांशी काफी खुश नजर आ रही थीं। वहीं नितांशी के आगे बढ़ने पर सुष्मिता सेन ताली बजाती नजर आईं।
नितांशी गोयल का दमदार रैंप वॉक
-स्टाइलिश सिल्वर टॉप, पिनस्ट्राइप्ड पैंट और कंधों पर काला ओवरकोट पहने नितांशी गोयल रैंप पर चलते हुए बहुत ही प्यारी लग रही थीं। उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। वह काफी खूबसूरत भी लग रही थीं।
-आपको बता दें कि नितांशी गोयल साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आई थीं। ये फिल्म मार्च 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। किरण राव की इस फिल्म में नितांशी गोयल के अलावा प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम भी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications