Anant Radhika pre-wedding: अनंत राधिका के प्री वेडिंग में नीता अंबानी ने पहनी बेटे बहू के नाम की साड़ी

Anant Radhika pre-wedding: अनंत राधिका के एक्सटेंडेड प्री वेडिंग विश पर नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर लाल रंग की गुजराती साड़ी पहनी थी। साड़ी के किनारे पर अनंत राधिका के नाम के पहले अक्षर को बूना गया है। प्री वेडिंग कार्ड पर भी कपल का नाम इसी तरह से प्रिंट किया गया था।

AMBANI PRI WEDDING

नीता अंबानी की इस गुजराती साड़ी में बेटे अंनत का A और बहू राधिका का R को बड़ी बारिकी से बूना गया है। नीता ने इस सारी को जश्न के आखिरी दिन पहनी हुई थी। नीता अंबानी अपने रॉयल लुक व अपनी खूबसूरती और रॉयल फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। बेटे अंनत और राधिका के प्री वेडिंग इवेंट में वह अपने हर लुक को लेकर काफी चर्चा में रही है। बीती रात जामनगर में हुए जश्न में भी उनका शाही अंदाज देखने लायक रहा।

पल्लू पर खूबसूरत स्काल्पर्ड कढ़ाई वाला बॉर्डर था, जो उनके पहनावे में चार चांद लग रहा था। साड़ी के साथ उन्होंने एंब्रॉयडरी किया हुआ मैचिंग का खूबसूरत सा ब्लाउज पहना हुआ था।
कीमती ज्वेलरी नीता अंबानी के रॉयल लुक का क्रेज बढ़ा रही थी। उन्होंने लाल कलर की साड़ी पर महारानी हार‌‌ मांग टीका के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। स्मोकी आइज, न्यूड लिपस्टिक, गजरा और रेड बिंदी में नीता अंबानी बिल्कुल महारानी की तरह नज़र आ रही थी। छोटे बेटे की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में नीता ने सिर्फ अपने शाही लुक ही नही बल्कि अपने डांस परफॉर्मेंस से भी सबका दिल जीत लिया।

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने एक बार फिर अपनी शानदार कृतियों से लोगों का दिल जीत लिया है. इस बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए मनीष मल्होत्रा ने ही वेन्यू को डिजाइन किया हैं। इस काम के लिए नीता अंबानी ने भी मनीष मल्होत्रा की मदद की। मनीष मल्होत्रा ​​ने नीता अंबानी के लिए लाल रंग की गुजराती साड़ी भी डिजाइन किया जिसमे बड़ी बारिकी के साथ अनंत राधिका के पहले अक्षर को बुना गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+