सरेआम खुला 'निरहुआ' का सालों पुराना ऐसा राज, पाखी हेगड़े ने खोली रिलेशनशिप की पोल, आम्रपाली दुबे के उड़े होश

Nirahua Old Secret: जियो हॉटस्टार के पॉपुलर रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में हर एपिसोड के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर कर रहे हैं। अब आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस प्रोमो में भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ-पाखी हेगड़े की जोड़ी थी सुपरहिट
एक समय भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी काफी लोकप्रिय थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। लगातार हिट फिल्मों के कारण दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई थी।

Nirahua Old Secret

'भोजपुरी बवाल' में पाखी हेगड़े के बयान ने मचाया हंगामा

स्क्रीन पर दोनों की नजदीकियों को देखकर फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होती थीं। उस दौर में दोनों के अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में रहती थीं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती बताया था। अब 'भोजपुरी बवाल' में पाखी हेगड़े के बयान ने पुराने किस्से को फिर से चर्चा में ला दिया है।

पाखी ने कहा- रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं था

-शो के लेटेस्ट प्रोमो में होस्ट शुभांकर मिश्रा एक्ट्रेस पाखी हेगड़े से उनकी और दिनेश लाल यादव निरहुआ की पुरानी बॉन्डिंग को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं। उनके साथ रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी भी मौजूद थे।

-शुभांकर एक्ट्रेस पाखी से पूछते हैं कि क्या उनकी और दिनेश लाल यादव की जोड़ी सिर्फ प्रोफेशनल थी? इस पर पाखी ऐसा जवाब देती हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं। पाखी कहती हैं कि उनका रिश्ता सिर्फ काम या दोस्ती तक सीमित नहीं था बल्कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ था। पाखी के इस जवाब पर आम्रपाली दुबे का रिएक्शन देखने लायक होता है। वह हैरानी से पाखी की तरफ देखती नजर आती हैं।

क्या निरहुआ ने पाखी को शादी के लिए किया था प्रपोज?

इसके बाद शुभांकर मिश्रा एक्ट्रेस पाखी से सीधा सवाल करते हैं कि क्या निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इस सवाल पर पाखी कुछ देर तक चुप रहती हैं। शुभांकर उनकी खामोशी को देखते हुए कहते हैं कि उनकी आंखें बहुत कुछ कह रही हैं। इसके बाद पाखी इशारे में 'हां' कह देती हैं। उनका ये जवाब सुनते ही आम्रपाली दुबे भी हैरान रह जाती हैं और तुरंत पूछती हैं-'सच में?' प्रोमो में आम्रपाली का रिएक्शन इस पूरे खुलासे को और भी दिलचस्प बना देता है।

पाखी के खुलासे पर निरहुआ हुए असहज

-प्रोमो में इसके बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ की भी एंट्री होती है। शुभांकर मिश्रा उनके सामने पाखी से जुड़ा वही सवाल रखते हैं। होस्ट बताते हैं कि निरहुआ के आने से पहले पाखी ने कहा है कि एक समय दोनों के बीच प्यार था और निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था।

-इसके बाद शुभांकर सीधे निरहुआ से पूछते हैं कि क्या उन्हें पाखी से प्यार हुआ था। सवाल सुनकर निरहुआ कुछ देर के लिए चुप हो जाते हैं। वह इस दौरान पानी पीते नजर आते हैं और उनके चेहरे पर झिझक साफ दिखाई देती है।

फिलहाल निरहुआ ने नहीं दिया कोई जवाब

प्रोमो में दिनेश लाल यादव निरहुआ इस सवाल का कोई साफ जवाब देते हुए नजर नहीं आते। ऐसे में अब दर्शकों की नजर आने वाले एपिसोड पर टिक गई है। पाखी हेगड़े के इस खुलासे के बाद हर कोई जानना चाहता है कि निरहुआ इस पुराने रिश्ते को लेकर क्या कहते हैं। क्या सच में निरहुआ और पाखी हेगड़े के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता था? क्या निरहुआ ने कभी पाखी को शादी के लिए प्रपोज किया था? इन सवालों के जवाब शो के आगामी एपिसोड में मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+