भाई की पुण्यतिथि पर निक्की तंबोली का छलका दर्द, पोस्ट देख आंखें हो जाएंगी नम
मॉडल और एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपने भाई जतिन को याद कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और अपने भाई को खोने का दर्द साझा किया है।
मुंबई,

निक्की तंबोली का इमोशनल पोस्ट
मॉडल और एक्ट्रेस निक्की तंबोली अक्सर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक दर्द भरा लेख लिखा है, क्योंकि उन्होंने अपने भाई जतिन को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया है। पोस्ट पर उन्होंने अपने भाई की चलते हुई वीडियो शेयर किया है।
'पिछला साल मेरे लिए सबसे दुखद'
निक्की तंबोली ने अपने भाई को खोने का दर्द जाहिर करते हुए लिखा कि- 'कैसे वह उसे फिर कभी गले नहीं लगाएगी। उसने कहा कि समय एक मरहम लगाने वाला साबित नहीं हुआ है और "यह अभी भी पहले दिन की तरह दर्दनाक है"। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि- "पिछला साल मेरे लिए सबसे लंबा, सबसे कठिन और सबसे दुखद 365 दिन रहा क्योंकि आप नहीं थे।

'यह दर्द हमेशा साथ रहेगा'
निक्की ने इसके आगे लिखा कि, "भाई आपने मुझे मजबूत बनना सिखाया लेकिन मैं आपको निराश कर रही हूं। मैं कभी भी यह स्वीकार करने के लिए मजबूत नहीं हो सकती कि आप अब यहां नहीं हैं। एक परिवार कभी अपने परिजनों को खोने का दुख नहीं भुला सकता। इससे फर्क नहीं पड़ता कि कोई भी व्यक्ति कितने समय पहले इस दुनिया से चला जाता है। अलविदा मेरे प्रिय भाई, आप अनन्त विश्राम के पात्र हैं, आपने सभी का इतना ख्याल रखा कि मैं धन्य हूं।

कैसे हुआ निक्की के भाई का निधन?
निक्की तंबोली का यह पोस्ट देख फैंस और सेलेब्स भी इमोशनल हो गए हैं। इस वीडियो को देख फैंस न उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दी। आपको बता दें कि, निक्की तंबोली के भाई का निधन कोरोना महामारी के दौरान मई 2021 में हुआ था। इस पोस्ट में निक्की तंबोली ने साझा किया है कि, साल 2021 उनके लिए कितना ज्यादा कठिन रहा।












Click it and Unblock the Notifications