फिल्म Pathaan की अफगान लेडी का आमिर खान से क्या है रिश्ता? सुनेंगे तो नहीं होगा यकीन

स्टोरी में साझा किए गए दृश्यों से पता चलता है कि फिल्म में जब शाहरुख का करेक्टर पठान पहले मिशन के दौरान अपने गांव को बचाता है तो महिला इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती है।

Nikhat khan hegde as afghan lady

Nikhat khan hegde in Pathaan: बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan Movie) ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। फिल्म पठान को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है। ऐसे में अब विवादों से अधिक अब फिल्म के करेक्टर की चर्चा हो रही है। इस बॉलीवुड फिल्म (Bollywood Film) अफगान महिला का एक अहम रोल है। इस रोल को निभाने वाली अदाकारा का आमिर खान का काफी नजदीकी रिश्ता है। आइए जानते हैं कि पठान में अफगानी महिला (Afghan Lady in Pathaan) का रोल करने वाली लेडी आखिर कौन हैं?

शाहरूख को ब्लेसिंग्स देती है लेडी

शाहरूख को ब्लेसिंग्स देती है लेडी

स्टोरीज में साझा किए गए दृश्यों से पता चलता है कि फिल्म में जब शाहरुख का करेक्टर पठान पहले मिशन के दौरान अपने गांव को बचाता है तो महिला इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती है। दरअसल, ये एक अफगान महिला का चरित्र है, जो शाहरुख के चरित्र को आशीर्वाद देती है।

पठान में अफगान महिला कौन?

पठान में अफगान महिला कौन?

बॉलीवुड फिल्म पठान में अफगान में महिला रोल अदा करने वाली कोई नहीं बल्कि, निकहत खान हेगड़े हैं, जो आमिर खान की बड़ी बहन हैं। वे फिल्म पठान में अपने गांव को बचाने पर शाहरुख को दिल से आशीर्वाद देती हैं। निकहत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म से मिल रही प्रतिक्रियाओं को साझा भी किया।

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम

निकहत ने बॉलीवुड 'तुम मेर हो' से शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्मो में निकहत ने काम किया। निकहत ने तुम मेरे हो के अलवा हम हैं राही प्यार के, मदहोश, लगान जैसी फिल्मों की निर्माता रही हैं। उन्होंने फीचर फिल्मों मिशन मंगल, सांड की आंख और तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर में सैफ अली खान की मां के रूप में काम किया।

बेव सीरीज में काम

बेव सीरीज में काम

निकहत ने कुल तीन वेब सीरीज में काम किया है। जिसमें स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी, गिल्टी माइंड्स और हश हश का हिस्सा थीं। इन वेब सीरीज में निकहत ने अपना किरदार बखूबी निभाया है।

पठान ने तोड़े रिकॉर्ड

पठान ने तोड़े रिकॉर्ड

बॉलीवुड फिल्म पठान ने पहले दो दिन में जमकर कमाई की। फिल्म ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। गुरुवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण पूरे देश में ये फिल्म जमकर देखी गई। शहरों को मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थियटरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक इस फिल्म ने पहले ही दिन 54 करोड़ की कमाई कर ली थी।

Recommended Video

    Pathaan Break Records|Box Office पर चला 'पठान' का जादू, Release के साथ तोड़े रिकॉर्ड| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+