नाइजीरियन सिंगर ने गाया सपना चौधरी का ये खास गाना, 1 मिलियन से ज्यादा हो गए व्यूज
नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह ने सपना चौधरी का एक गाना रिमीक्स के तौर पर गाया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई, 30 जूनः पिछले कुछ सालों में हरियाणवी सिंगर और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी स्टार बन चुकी हैं। देश के सभी हिस्सों में लोग उनके गाने और डांस के दीवाने हो गए हैं। सपना चौधरी के गाने सोशल मीडिया पर भी हिट हैं और तेजी से वायरल होते हैं। सपना चौधरी के ठुमके की दुनिया दीवानी है। लोग सिर्फ उनका डांस ही नहीं हरियाणवी गानों को गुनगुना भी पसंद करते हैं। लेकिन अब सपना चौधरी के गाने विदेशों में फेमस होने लगे हैं। हाल ही में नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह ने सपना चौधरी का एक गाना रिमीक्स के तौर पर गाया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह वहीं जो जिन्होंने भोजपुरी गाने 'रिंकिया के पापा' और 'लालीपॉप' गाकर यूट्यूब पर धूम मचा दी थी। भोजपुरी गाने के बाद अब उन्होंने सपना चौधरी के हिट गाने को गाया, जो यूट्यूब पर छा गया है।

नाइजीरियन सिंगर ने गाया- गजबन पानी ले चाली...
नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह ने भोजपुरी और हिंदी के बाद हरियाण की सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी का हिट सॉन्ग गाया है जो खूब वायरल हो रहा है। यहां तक कि सपना चौधरी भी नाइजीरियन सिंगर का ये वीडियो देख हैरान हो गई हैं। इस वीडियो में मशहूर यूट्यूबर और सिंगर सैमुअल सिंह सपना चौधरी का हिट गाना 'गजबन पानी ले चाली...' गा रहे हैं। सैमुअल सिंह ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। सपना चौधरी ने भी सौमुअल सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर सैमुअल का गाना शेयर करते हुए उन्हें धन्यावाद कहा और कैप्शन में लिखा- करे वो गुरूर कैसे कामयाबी पर, देखी हो बर्बादी जिसने करीब से।
यूट्यूब पर जबरदस्त है फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि सैमुअल सिंह को हिंदी, पंजाबी और दूसरी भाषाओं में गाना गाते देखकर उनके फैंस काफी खुश होते हैं। यूट्यूब पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं। उनकी पॉपुलरिटी इतनी है कि सैमुअल के गाए हुए कई भोजपुरी गानों के कवर सॉन्ग ने ऑरिजिनल गानों के व्यूज तक को पछाड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications