बेटी मालती मैरी के साथ नजर आए पापा निक जोनस, शेयर की क्यूट सी फोटो, लोग बोले- ये तो एकदम पापा जैसी दिखती है

Nick Jonas With His Daughter: हॉलीवुड के फेमस सिंगर और एक्टर निक जोनस ने जब से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से शादी की है तब वह सोशल मीडिया पर छोए रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। लोगों की मानें तो जब से उन दोनों की जिंदगी में बेटी मालती आई हैं तब से न केवल उनकी किस्मत चमक रही है बल्कि दोनों की बॉन्डिंग भी काफी मजबूत हो रही है। हाल ही में पापा निक जोनस ने बेटी मालती मैरी के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल लाइफ में चाहे कितना भी बिजी रहें, लेकिन बेटी के साथ टाइम बिताना वह दोगों नहीं भूलते हैं। जब निक जोनस अपने काम मे बिजी रहते हैं तो मां प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को अपना पूरा टाइम देती हैं। वहीं जब प्रियंका अपने काम में बिजी रहती हैं को पापा निक जोनस बेटी के साथ टाइम बिताते नजर आते हैं।

nick jonas

बेटी पर प्यार लुटाते नजर आए निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि निक जोनस बेटी मालती मैरी पर खूब जान लुटाते हैं और उसे पैंपर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। निक जोनस ने हाल ही में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने बेटी को गोद में लिए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में मालती बहुत ही क्यूट लग रही हैं।

बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की तस्वीर
पापा निक जोनस और बेटी मालती मैरी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी इस पर अपना दिल हार बैठे हैं। लोगों का कहान है कि तस्वीर में मालती मैरी बिल्कुल अपने पापा निक जोनस की दिख रही हैं। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मालती तो एकदम पापा निक जोनस की कार्बन कॉपी लग रही हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मालती और नित जोनस बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

मालती के साथ बिताते हैं अपना समय
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी का खूब ख्याल रखते हैं। जब एक शूटिंग पर हो या बिजी हो, तो दूसरा बेटी मालती के साथ रहता है। वहीं प्रियंका और निक अकसर ही बेटी मालती के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पापा की डेथ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर प्रियंका ने अपने घर पर पूजा रखी थी जिसमें उन्होंने मालती को लहंगा पहनाया था। लहंगे में मालती बहुत ही क्यूट नजर आ रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+