New Year 2025: हनी सिंह से लेकर दिलजीत दोसांझ तक, जानें कब और कहां होंगे इन सिंगर्स के कॉन्सर्ट
New Year 2025: साल 2024 के आखिरी महीने यानी दिसंबर से भारत में कई तरह के म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ से लेकर करण औजला और इंटरनेशनल सिंगर एड शेरीन जैसे स्टार्स शामिल हैं।
2025 में कौन से सिंगर्स लोगों का दिल जीतेंगे
वहीं लोग इन फेमस सिंगर्स की धुनों पर जमकर नाच रहे हैं और मजा ले रहे हैं। साथ ही नए साल का वेलकम भी इसी तरह के कॉन्सर्ट के साथ ही किया गया है। अब चर्चो हो रही है कि साल 2025 में कौन से सिंगर्स लोगों का दिल जीतने वाले हैं।

2025 में लाइव परफॉर्म करेंगे ये सिंगर्स
ऐसे में सभी म्यूजिक लवर्स के लिए एक खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर जैसे हनी सिंह, दिलजीत दोसांझ, करण औजला, सोनू निगम और एआर रहमान साल 2025 में लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे। आइए जानें इसके बारे में सबकुछ।
हनी सिंह
-कुछ साल तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद हनी सिंह ने अपनी धमाकेदार वापसी की है।
-हाल ही में रिलीज हुए एल्बम 'ग्लोरी' को खूब प्यार मिला है। इसके बाद वह शहनाज गिल के साथ एक नया गाना लेकर आ रहे हैं।
-वहीं हनी सिंह ने अपने सबसे बड़े म्यूजिकल टूर 'मिलियनेयर इंडिया टूर' की घोषणा की है।
-ये टूर भारत के 10 शहरों में होगा और फरवरी 2025 से मार्च 2025 के बीच चलेगा।
-इसके लिए टिकट जोमाटो और इनसाइडर डॉट इन पर उपलब्ध होंगे।
दिलजीत दोसांझ
-दिलजीत दोसांझ साल 2025 में एक बार फिर से 'दिल-लुमिनाती' कॉन्सर्ट का आयोजन कर रहे हैं।
-ये कॉन्सर्ट अक्टूबर 2025 से नवंबर 2025 के बीच होगा।
-टूर के टिकट्स दो चरणों में 10 और 12 सितंबर को उपलब्ध होंगे।
-टिकटों की कीमत सीटों के हिसाब से 1,499 रुपये से लेकर 12,999 रुपये तक तय की गई हैं।
करण औजला
-करण औजला इस समय अपने 'इट वाज ऑल ए ड्रीम' टूर पर हैं। उनका टूर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित कई शहरों में है।
-करण ने 31 दिसंबर को अहमदाबाद में अपनी परफॉर्मेंस के साथ साल 2024 का समापन किया।
उनका आखिरी कॉन्सर्ट आगामी 5 जनवरी 2025 को हैदराबाद में होगा।
-बुकमायशो पर उनके कॉन्सर्ट की टिकट 5,999 रुपये से शुरू हो रही हैं।
सोनू निगम
-बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम जल्द ही दिल्ली में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं।
-बॉलीवुड फिल्मों के कई सुपरहिट गानों में अपनी शानदार आवाज के लिए मशहूर सिंगर सोनू निगम आगामी 8 मार्च, 2025 को दिल्ली में अपना जादू बिखेरने वाले हैं।
-हालांकि अभी तक कॉन्सर्ट दिल्ली में कहां होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन 'बुकमायशो' के जरिए टिकट बुक किए जा सकते हैं।
-सीटों के आधार पर टिकट की कीमत 499 रुपये से लेकर 7,999 रुपये तक तय की गई है।
एआर रहमान
-ऑस्कर अवॉर्ड विनर सिंगर और म्यूजिशियन एआर रहमान आगामी 17 जनवरी 2025 को लाइव परफॉर्म करने वाले हैं।
- उनकी ये परफॉर्मेंस मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन (बीकेसी) में होगी।
-बुकमायशो पर इस कॉन्सर्ट के लिए 3,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक की कीमत में टिकट उपलब्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications