Prithviraj: Akshay Kumar के कॉस्टयूम से जुड़ी जानिए इनसाइड स्टोरी!

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म बनाने के लिए 50,000 से अधिक वेशभूषा और 500 पगड़ी बनाई गई हैं।

मुंबई, 16 मई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनकी ये फिल्म 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। वहीं इस फिल्म को बनाने के लिए निर्देशकों ने सबसे ज्यादा कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग पर फोकस किया। बता दें कि, इस फिल्म में निर्माताओं ने 50,000 पोशाकें बनवाई हैं।

film prithviraj

50,000 से अधिक बनाई वेशभूषा
फिल्म पृथ्वीराज को जनता के सामने अच्छे से पेश करने के लिए फिल्म निर्माता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है। बता दें कि, निर्माताओं ने एक बड़े कदम में 50,000 से अधिक वेशभूषा बनाई है। साथ ही 500 से अधिक पगड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने दी है। उन्होंने कहा कि, फिल्म के लिए 500 अलग-अलग पगड़ी बनाई गई थी। ये सभी उस समय के राजाओं, जनता, विभिन्न व्यवसायों के लोगों द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ियां थीं।

फिल्म को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार?
वहीं इस फिल्म को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि, हमारी फिल्म जो सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है को अत्यंत ईमानदारी, प्रामाणिकता और श्रद्धा के साथ पेश किया गया है। बता दें कि, इस फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग सबसे अधिक ध्यान दिया गया है।

फिल्म में ये होंगे अहम किरदार
वहीं बात करें फिल्म पृथ्वीराज की तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल परमानुषी छिल्लर होंगी जो कि संयोगिता का रोल अदा करेंगी। इसके अलावा एक्टर संजय दत्त और सोनू सूद के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इस फिल्म का पूरा फोकस पृथ्वीराज चौहान की जीवनशैली को दर्शाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+