'पठान' की कमाई बढ़ाने के लिए मेकर्स ने अपनाया ये नया तरीका, 17 फरवरी को ये फिल्म देखें सिर्फ इतने रुपए में

Pathaan Tickets: मेकर्स ने इस वीकेंड में फिल्म 'पठान' की बंपर कमाई के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है> ऐसे में आगामी 17 फरवरी को इसकी टिकट्स के दाम कम कर दिए गए है।

pathaan movie

Pathaan Tickets: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने रिलीज होने के बाद से जो कमाल कर दिखाया है उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो गया है। फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये फिल्म अभी भी जबरदस्त कारोबार कर रही है। हालांकि अब जल्द ही सिनेमाघरों में कई नई फिल्में आने वाली हैं जिसका असर 'पठान' की कमाई पर पड़ सकता है। आपको बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं। वहीं वैलेंटाइन्स डे के मौके पर जहां फिल्‍म की कमाई में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं अब बुधवार को एक बार फिर बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन में गिरावट देखी गई है। जानकारी के अनुसार य फिल्‍म अभी तक देश में 500 करोड़ और वर्ल्‍डवाइड 1000 करोड़ क्‍लब में एंट्री नहीं कर पाई है। ऐसे में मेकर्स ने इस वीकेंड में बंपर कमाई के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है। इसके तहत आगामी 17 फरवरी (शुक्रवार) को 'पठान डे' सेलिब्रेट किया जाएगा और सभी मल्‍टीप्‍लेक्‍स में इस मूवी को 110 रुपये में दिखाया जाएगा।

फिल्म 'पठान' का बजट है 250 करोड़ रुपए

फिल्म 'पठान' का बजट है 250 करोड़ रुपए

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी स्‍पाई-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पठान' ने अपने 22वें दिन देश में हिंदी वर्जन में 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि गत बुधवार को ये वर्ल्‍डवाइड 7 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर पाई थी। आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए के आसपास है और ऐसे में ये मूवी मेकर्स के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

17 फरवरी को 110 रुपए में देखें 'पठान'

17 फरवरी को 110 रुपए में देखें 'पठान'

आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये धमाकेदार फिल्‍म स‍िनेमाघरों में अब लंबी दूरी तय करने के अपने आख‍िरी दौर में पहुंच चुकी है। आगामी 17 फरवरी यानी कल बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' और मार्वल की 'एंट-मैन एंड द वास्‍प क्‍वांटुमेनिया' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में इसका असर 'पठान' की कमाई पर जरूर पड़ेगा। इन बातों को ध्‍यान में रखते हुए ही मेकर्स ने सिर्फ आगामी 17 फरवरी के लिए फिल्म 'पठान' की टिकट्स को भारत के हर मल्टीप्लेक्स में 110 रुपये में बेचने का बेचने का फैसला किया है।

'ब्रह्मास्‍त्र' की तरह 'पठान' की कमाई बढ़ सकती है

'ब्रह्मास्‍त्र' की तरह 'पठान' की कमाई बढ़ सकती है

कुछ महीने पहले 'नेशनल सिनेमा डे' पर इसी तरह टिकट की कीमतों को 100 रुपये कर दिया गया था। उस समय फिल्म 'ब्रह्मास्‍त्र' की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला था। नेशनल सिनेमा डे पर 100 रुपए की टिकट्स होने के चलते कई हजार लोग फिल्म ब्रह्मास्त्र देखने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में अगर 'पठान डे' पर सब कुछ सही रहा तो आगामी 17 फरवरी यानी कल एक बार फिर ये मूवी तगड़ी कमाई कर सकती है।

विदेश में भी 'पठान' की हुई धमाकेदार कमाई

विदेश में भी 'पठान' की हुई धमाकेदार कमाई

17 फरवरी को शुक्रवार है और उसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण फिल्‍म पठान की कमाई में बढ़ोतरी होने के पूरे आसार हैं। ऐसे में संभव है कि ये फिल्म जल्द ही देश में 500 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। आपको बता दें कि 'पठान' ने देश के साथ ही विदेशों में भी जबरदस्‍त कमाई की है। इसने अमेरिका से लेकर ऑस्‍ट्रेलिया तक 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्‍मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हिंदी वर्जन में कमाए 480 करोड़ रुपए

हिंदी वर्जन में कमाए 480 करोड़ रुपए

पिछले 22 दिनों में इस फिल्‍म ने विदेशी बाजार से 365 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। देश में में इस फिल्‍म ने हिंदी, तमिल और तेलुगू मिलाकर करीब 605 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। वहीं तीनों भाषाओं को मिलाकर फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 503 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें हिंदी वर्जन से फिल्‍म ने 480 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+