अभिषेक सिंह के साथ गंगा आरती करती दिखीं सनी लियोनी, लोग बोले- 'अब पॉर्न स्टार भी पूजा करेंगे...'
हाल ही में सनी लियोनी को वाराणसी में गंगा आरती और पूजा करते हुए देखा गया। उनके साथ पूर्व आईएएस अधिकारी और अभिनेता अभिषेक सिंह भी थे। अभिषेक के साथ गंगा आरती करती सनी लियोन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सनी भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं और माथे पर उनके चंदन का टीका लगा हुआ है।
पूरे भारतीय परिधान में, गले में माला और माथे पर चंदन टीका लगाए देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, पैपराजी विरल भयानी द्वारा साझा की गई पोस्ट पर बड़ी संख्या में नेटिज़न्स की टिप्पणियां और प्रतिक्रियाएं आईं। वीडियो वायरल होने का बाद लोगों ने सनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वीडियो में सनी को वाराणसी के खूबसूरत नजारों को अपने फोन में कैद करते हुए भी देखा जा सकता है।
वीडियो पर क्या बोले लोग?
पोस्ट पर ज्यादातर कमेंट्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे थे, जबकि कई लोगों ने सनी के पूजा करने के अंदाज की जमकर तारीफ भी की। एक यूजर ने कहा कि जब सारे पाप धुलने हों तो आ जाइये। दूसरे ने कहा कि राम तेरी गंगा मैली हो गई। पापियों के पाप धुल गए। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि बहती गंगा में हाथ धोने गई थी।
वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर ने भी उनका समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें गंगा आरती करते देखकर खुशी हुई। दूसरे ने लिखा कि अपने अतीत को भूल जाओ, आप सर्वश्रेष्ठ हैं।
सनी लियोनी का वर्कफ्रंट
बताते चलें कि हाल ही में सनी लियोनी ने मेरा पिया घर आया का सेकेंड वर्जन बनाया। नया वर्जन एंबी और माया गोविंद द्वारा लिखा गया है और नीति मोहन ने इसे अपनी आवाज दी है। थर्ड पार्टी नामक एक नया संगीत वीडियो बुधवार को जारी किया गया, जिसे अभिषेक सिंह ने इसे लिखा और गाया है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications