Netflix ने अपने दर्शकों को दिया न्यू ईयर गिफ्ट, 499 रुपए वाला प्लान अब महज 199 में
मुंबई। वीडियो कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अब मूवीज और वेब सीरीज देखना और सस्ता हो गया है। नेटफ्लिक्स ने मासिक सब्सक्रिप्शन दरों में 60 फीसदी तक कटौती कर दी है। देश में ओटीटी की दुनिया में बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने यह फैसला लिया है। नई दरें आज यानी कि 14 दिसंबर से लागू हो जाएंगी और अब नेटफ्लिक्स के मासिक सब्सक्रीप्शन के लिए 149 रुपये चुकाने होंगे जबकि पहले 199 रुपये देने होते थे।

बेसिक प्लान के लिए अब 499 रुपये की जगह 199 रुपये देने होंगे
वहीं बेसिक प्लान अब 499 रुपये की जगह 199 रुपये का हो गया है। इसके अलावा स्टैंडर्ड प्लान के लिए हर महीने 499 रुपये और प्रीमियम प्लान के लिए 649 रुपये देने होंगे। जबकि पहले स्टैंडर्ड प्लान के लिए 649 रुपये देने होते थे और प्रीमियम प्लान 799 रुपये में मिलता था। नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान में स्टैंडर्ड डेफिनेशन ( एसडी ) 480 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन पर कटेंट देखने को मिलेगा।

Amazon prime ने हाल ही में बढ़ाई है कीमत
वहीं स्टैंडर्ड प्लान में एचडी यानी 1080 पिक्सल का कंटेंट देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स प्रीमियम में ग्राहकों को 4के रिजॉल्यूशन और एचडीआर में कंटेंट मिलेंगे। बता दें कि हाल ही में अमेजन ने प्राइम प्रोग्राम की सालाना सदस्यता को महंगा करने का ऐलान किया था। अमेजन ने इस सदस्यता की कीमत 50 फीसदी बढ़ाते हुए 1499 रुपये कर दिया। इसके अलावा मासिक और तिमाही मेंबरशिप की फीस में बढ़ोत्तरी की है।

पिछले कुछ वर्षों में OTT प्लेटफॉर्म की बढ़ी है लोकप्रियता
डिज्नी प्लस हॉटस्टार का वार्षिक सब्सक्रीप्शन 899 रुपये से शुरू है। बता दें कि ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग पिछले कुछ वर्षों से काफी तेजी से बढ़ा है। महामारी के दौरान इसमें और तेजी आई है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी हॉटस्टार और जी5 के यूजर्स काफी तेजी से बढ़े हैं।

नेटफ्लिक्स कंटेंट इंडिया वाइस प्रेसिडेंट ने कही ये बात
नेटफ्लिक्स वाइस प्रेसिडेंट कंटेंट इंडिया मोनिका शेरगिल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि हम अपनी कीमतों में गिरावट कर रहे हैं और इसमें हमारी स्थानीय और वैश्विक सेवाएं शामिल होंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट मूल योजना में है, क्योंकि हम चाहते हैं कि दर्शक नेटफ्लिक्स को एक बड़े पर्दे पर या फिर किसी डिवाइस पर आसानी से देख सके। इसके लिए यह 499 रुपये से घटकर 199 रुपये हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications