'वो मेरे होंठ पर किस, उनका थूंक', बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर पर ullu एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने लगाए गंभीर आरोप
सुभाष घई बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर हैं। लोग उन्हें शो मैन के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपने करियर में खलनायक, कांची, परदेस, ताल, राम लखन, करमा, जंग और ताल जैसी जबरदस्त फिल्में बनाई हैं। सीनियर फिल्ममेकर होने के साथ इंडस्ट्री का हर आदमी उनका बड़ा सम्मान और आदर करता है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने उनपर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इसमें बद्तमीजी और अश्लील हरकत करने का भी आरोप शामिल हैं।

गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में नेहल ने कहा, मैं एक लड़के को डेट कर रही थी। सब नया नया ही था। हम दोनों देखना चाहते थे कि ये रिश्ता कहां तक पहुंचता है। लेकिन एक दिन मेरे बॉयफ्रेंड ने कहा कि वो सुभाष घई का मैनेजर है। फिर एक दिन हम उनके घर गए। हमने वहां पार्टी की। तब सुभाष घई ने मेरे साथ अजीबोगरीब हरकत की। मैं उन दिनों शराब पीती थी। सभी लोग हम एक रूम में पार्टी कर रहे थे। इस बीच मेरे हाथ से कुछ गिर गया। तब सुभाष जी ने कहा कि चलो बालकानी दिखाता हूं। वहां से शहर कैसा दिखता है, देखो। तभी वो मेरे करीब आने लगे।
नेहल ने आगे कहा, वो मुझसे अजीब तरह की बातें करने लगे। कहते कि तुम बहुत सुंदर हो। हंसी भी तुम्हारी अच्छी है। तुम सेक्सी हो, तब मुझे ये सब बहुत अजीब लगा। मैं वाशरूम गई, इतने में सुभाष घई मेरे बहुत करीब से गुजरे। जिससे मैं अनकंफर्टेबल हो गई। जब मैं हटने की कोशिश करने लगी, तो उन्होंने मेरे गालों में अपने होंठ लगा दिए। उनाक थूंक मेरे गाल पर लग गया था। वहां मेरा बॉयफ्रेंड भी था, फिर भी ऐसा हुआ। बता दें, इस घटना के बाद नेहल ने अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया। क्योंकि उनका मैनेजर था और उसे सब कुछ पता रहा होगा। वो भरोसे के लायक नहीं लगा, इसलिए नेहल ने फिर कभी उससे बात नहीं की।
हालांकि इस पूरे मामले में सुभाष घई की टीम ने बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि डायरेक्टर कभी भी नेहल से नहीं मिले। उनपर लगे सभी आरोप झूठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications