नेहा शर्मा ने खूब किया था प्रचार लेकिन चुनाव हार गए पिता अजीत शर्मा, अब सदमे में हैं एक्ट्रेस, हुई ऐसी हालत
Lok Sabha Election Result 2024 Neha Sharma: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स को जीत मिली है। कंगना रनौत, हेमा मालिनी, रवि किशन और मनोज तिवारी सहित कई सेलेब्स ने इस बार चुनाव में जीत का परचम लहराया है। हालांकि कईं सितारों को हार भी मिली है।
नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा को मिली हार
इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता और पॉलिटिशन अजित शर्मा भी लोकसभा चुनाव 2024 में किस्मत आजमाने उतरे थे। हालांकि नेहा के पिता को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें जेडीयू के उम्मीवार अजय मंडल ने करारी शिकस्त दी है।

करीब 65 हजार वोटों से हार गए नेहा के पिता
आपको बता दें कि एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार थे। वह बिहार की भागलपुर सीट से चुनाव में लड़ रहे थे। इस सीट पर अजीत शर्मा पर जेडीयू कैंडिडेट अजय मंडल कापी भारी पड़े। खबर है कि अजीत शर्मा को कुल 2 लाख 13 हजार 383 वोट मिले थे जबकि जेडीयू के अजय मंडल को 2 लाख 79 हजार 323 वोट मिले। ऐसे में अजित शर्मा करीब 65 हजार वोटों से हार गए हैं।
नेहा शर्मा ने खूब किया था पिता के लिए प्रचार
जानकारी के अनुसार नेहा शर्मा ने अपने पिता अजीत शर्मा के लिए चुनाव के दौरान जमकर प्रचार किया था। हालांकि एक्ट्रेस का ये प्रचार उनके पिता को जीत नहीं दिला सका। वहीं पिता की हार से नेहा शर्मा काफी सदमे में हैं। वह पिता की हार से काफी दुखी हो गई हैं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सपोर्टर्स को थैंक्यू भी कहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया ऐसा पोस्ट
नेहा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है- ये हमारे लिए एक मुश्किल दिन रहा है लेकिन हमने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी और मैं उन सभी लोगों की बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरे पिता पर विश्वास किया और उन्हें वोट दिया। उन्होंने आगे लिखा है- सामने पहाड़ हो, सिंह की दहाड़ हो, तुम निडर डरो नहीं, तुम निडर डटो वहीं, वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो।












Click it and Unblock the Notifications