'नेहा कक्कड़ अब बस कर..खिचड़ी की दुकान खोल लो यार...' नेहा ने गाया फाल्गुनी पाठक का 'सजना' रीमेक, तो भड़के लोग

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक का साजना गाना गाया है, जिसका टीजर भी रिलीज हुआ है। नेटिजन्स ने गाना सुनकर नेहा पर उनका बचपन खराब करने का आरोप लगा दिया।

मुंबई, 19 अगस्त: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को बीते दिनों बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ गया, जब उन्होंने फाल्गुनी पाठक के आइकॉनिक सॉन्ग का रीमेक बना डाला। 'साजना' सॉन्ग का रीमेक इस उम्मीद में बनाया गया था कि फैंस को ये बेहद पसंद आएगा लेकिन इसके बिल्कुल उलट हुआ। गाने को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। कई लोगों ने तो नेहा कक्कड़ को उनका बचपन खराब ना करने तक की नसीहत दे डाली।

नेहा ने फैंस को दिया सरप्राइज

नेहा ने फैंस को दिया सरप्राइज

बताते चलें कि रविवार को टी-सीरीज ने नेहा कक्कड़ के गाने का टीजर जारी किया, जो फाल्गुनी पाठक के गाने सजना का रीमेक है। इस दौरान नेहा कक्कड़ के फैंस को गाने को एन्जॉय करते नजर आए लेकिन नेटिजन्स को ये गाना पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए नेहा कक्कड़ को जबरदस्त तरीके ट्रोल कर डाला।

गाना सुनकर क्यों भड़के नेटिजन्स?

सोशल मीडिया यूजर्स ने नेहा कक्कड़ पर उनका बचपन खराब करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा नेहा कक्कड़ अब बस कर। टी सीरीज तुम लोग खिचड़ी की दुकान खोल लो यार। गानों की खिचड़ी अच्छी बनाते हो। भयानक। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बचपन का हिट उम्मीद है कि अच्छा होगा। श्रीलंका से प्यार।

'बस बहुत हो गया नेहा'

'बस बहुत हो गया नेहा'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बस बहुत हो गया। उसने मेरा पूरा बचपन खराब कर डाला। बहुत भयानक। एक यूजर ने नेहा कक्कड़ का गाना सुनकर भड़कते हुए कहा कि ये बहुत प्यारा गाना था, जब तक आपने इसे अपनी आवाज से बर्बाद नहीं किया।

लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

एक अन्य यूजर ने कहा कि हे भगवान उन्हें हर खूबसूरत पुराने गीत को खराब करने की जरूरत ही क्यों है। एक शख्स ने इसे अपमान बताकर अपना गुस्सा जाहिर किया। ये फाल्गुनी पाठक का इतना सुंदर और सुखदायक गीत था, तुम लोगों ने इस गीत को बर्बाद क्यों कर दिया?

क्या बोलीं नेहा कक्कड़?

क्या बोलीं नेहा कक्कड़?

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने कहा कि हर कोई इतना सेंसिटिव नहीं होता, जितनी कि वे हैं। इसलिए वे उन लोगों को कसूर नहीं देना चाहती, जिन्होंने उनका मजाक उड़ाया। ईटाइम्स संग बातचीत में नेहा ने कहा कि मैं उन्हें ब्लेम नहीं कर सकती।

'ऐसे लोगों को मैं नकली लगती हूं'- नेहा

'ऐसे लोगों को मैं नकली लगती हूं'- नेहा

नेहा ने कहा कि कई लोग हैं, जो बिल्कुल भी इमोशनल नहीं हैं। मैं नकली दिख सकती हूं। लेकिन जो लोग मेरी तरह सेंसिटिव हैं, मुझे समझते होंगे और रिलेट भी करेंगे। आजकल हम कई ऐसे लोगों को देखते हैं, जो किसी का दर्द नहीं समझते। लेकिन मुझमें ये क्वालिटी है, जिसका मुझे कोई गम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+