BB 19 Love Story: सलमान खान के घर में फिर खिला प्यार का पौधा, कभी शक्ल न देखना चाहते थे, अब हुए रोमांटिक
BB 19 Love Story: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। यहां हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। कभी दोस्ती में दरार आती है, तो कभी दुश्मन बन जाते हैं अच्छे दोस्त। अब शो में एक नया लव एंगल दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। वो है बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच का बढ़ता रिश्ता।

बसीर-नेहल का करीब आना
हाल ही में एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि नेहल, बसीर की गोद में सिर रखकर सो रही हैं। इस सीन के बाद घर के बाकी सदस्यों ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुनिका सदानंद ने तो मजाक में कहा, "आप लोग इस लम्हे को एंजॉय करो," लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स की राय थोड़ी अलग थी।
घरवालों का मिला-जुला रिएक्शन
गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट से कहा कि अगर उनका लव एंगल थोड़ा और चलता, तो शो में माहौल अलग होता। इस पर फरहाना ने जवाब दिया कि उन्हें शो में बने रहने के लिए किसी झूठे रिश्ते की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया, "बसीर की तरफ से यह फेक है, नेहल के बारे में कुछ नहीं कह सकती।"
दर्शकों की भी मिली-जुली राय
अभिषेक बजाज ने तो साफ कहा कि "दोनों बैठकर परफॉर्म कर रहे हैं।" सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस रिश्ते को नकली बताया है। एक यूजर ने लिखा, "बिग बॉस को इन फेक लव एंगल को स्क्रीन टाइम देना बंद करना चाहिए।" इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शक मेकर्स को भी भला-बुरा कह रहे हैं। इसके अलावा भी मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगते रहे हैं। दर्शकों को कहना है कि मेकर्स अमाल मलिक का सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अभी ये भी प्रिडिक्ट करने लगे हैं कि बिग बॉस 19 के विनर अमाल मलिक ही होंगे। क्योंकि सलमान भी उनकी गलतियों को नजरअंदाज करते हैं और उनकी इमेज क्लीन कर रहे हैं। हालांकि बिग बॉस 19 का विनर कौन होगा ये देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications