अब नीतू कपूर ने शेयर की अपने सास-ससुर की तस्वीर, लोगों को बताई ये बड़ी बात

रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर दादी बनने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उन्होंने अपने सास-ससुर यानी राज कपूर और कृष्णा की एक अनसीन तस्वीर शेयर कर स्पेशल पोस्ट किया है।

मुंबई, 29 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज के बाद से ही कपूर परिवार सुर्खियों में छाया हुआ है। हर जगह सिर्फ कपूर परिवार के ही चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्टी की प्रेग्नेंसी की खबर खूब वायरल हो रही है। करीब 3 महीने पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई थी और अब कपूर परिवारे में एक बार फिर से खुशियां आने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया ने जब से सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की है तब से फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। वहीं रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर दादी बनने वाली हैं। वह भी इस खबर से काफी खुश हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उन्होंने अपने सास-ससुर यानी राज कपूर और कृष्णा की एक अनसीन तस्वीर शेयर कर स्पेशल पोस्ट किया है।

neetu kapoor

नीतू कपूर ने शेयर की अपने सास-ससुर की फोटो
आपको बता दें कि नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जब से उन्हें दादी बनने की गुड न्यूज मिली है, तब से वह काफी खुश हैं। खुशखबरी मिलते ही सबसे पहले उन्होंने बहू आलिया भट्ट और बेटे रणबीर कपूर की खास तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें बधाई दी थी। अब उन्होंने अपने सास ससुर राज कपूर और कृष्णा की तस्वीर शेयर की है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। नीतू ने अपने सास-ससुर की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी सिंपल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- सब इनके आशीर्वाद से। इस पोस्ट के जरिए वह कहना चाह रही हैं कि आज जो गुड न्यूज आई है, वो सब इनके आशीर्वाद से संभव हो सका है। नीतू कपूर की इस पोस्ट पर फैंस और फ्रेंड्स सभी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सभी उन्हें एक बार फिर से बधाई दे रहे हैं।

सोनोग्राफी रिजल्ट के बाद आलिया ने दी प्रेग्नेंसी की खबर
आपको बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। उन्होंने दो फोटोज शेयर किए थे जिसके साथ उन्होंने इस खबर को फैंस तक पहुंचाया था। पहली तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं नजर आईं। वहीं पास के मॉनिटर पर उनका सोनोग्राफी रिजल्ट दिखाई दे रहा था कि जिसपर रेड हार्ट इमोजी बना हुआ था। स्क्रीन पर बेबी को देखने के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं, दूसरी फोटो में शेर, शेरनी और उनका बच्चा नजर आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+