Bigg Boss 19: सलमान खान के सामने फूट-फूट कर रो पड़ी पवन सिंह की फेवरेट भोजपुरी हसीना, घरवालों को चिल्लाया

Bigg Boss 19 New Promo: 'बिग बॉस 19' अब अपने रंग में रंगने लगा है। शो का पहला वीकेंड का वार भी आ चुका है। पहले दिन सलमान ने सभी को सीख दी और समझाया भी। इतना ही नहीं कई लोगों को उन्हें प्यार से फटकार लगाई। इस सीजन को भी अब दर्शक पसंद करने लगे हैं। इस बार शो में कई चीजें नई हुई हैं, लेकिन कुछ ऐसा भी है जिसे अभी तक कंटेस्टेंट्स समझ नहीं पा रहे हैं।

हाल ही में शो का पहला 'वीकेंड का वार' एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसमें सलमान खान ने प्रणीत मोरे को प्यार से फटकारा। उन्होंने गौरव खन्ना को भी समझाइश दी। अब सोशल मीडिया पर दूसरे दिन के 'वीकेंड का वार' का प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें एक कंटेस्टेंट्स रो रही है। लेकिन इस बार वो तान्या मित्तल नहीं है। कौन हैं? हम बताते हैं।

Neelam Giri

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि वीकेंड के वार के दूसरे दिन सलमान खान घरवालों को एक टास्क देते हैं। जिसमें उन्हें एक लीडर और एक फॉलोअर का नाम बताना है। सभी के सामने दो बोर्ड लगे हैं। इसमें एक लीडर की फोटो टांगनी है और दूसरे में फॉलोअर की। इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स ने अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को सबसे ज्यादा बार निशाना बनाया। कहा जाए तो उन्हें सॉफ्ट टारगेट बनाकर फॉलोअर की कैटेगरी में डाल दिया। ये देख नीलम गिरी को बुरा लगता है और वो अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। पहले तो सलमान के सामने ही जोर जोर से सबको चिल्लाती हैं और बाद में फूट-फूट कर रोने लगती हैं। क्योंकि नॉमिनेशन के बाद यह तीसरी बार है जब घरवालों ने उन्हें टारगेट किया है। नीलम गिरी गुस्से में घरवालों से कहती हैं, "भेड़चाल में चलना बंद करो, ये लोग मुझे टारगेट करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।"

पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसजेक और तान्या मितल नॉमिनेटेड हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस हफ्ते किसे घर से बाहर का रास्ता दिखाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+