Bigg Boss 19: इस वीकेंड हुआ बिग बॉस में शॉकिंग एविक्शन, मेकर्स पर भड़के लोग
सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न के साथ यह शो दर्शकों को बांधे रखता है। हालांकि, इस हफ्ते शो के निर्माताओं ने ऐसा फैसला लिया जिसने फैंस को बेहद निराश कर दिया। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज दोनों को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है।

अभिषेक बजाज के एविक्शन पर भड़के दर्शक
अभिषेक बजाज के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। कई दर्शकों ने शो के मेकर्स पर फेवरिट कंटेस्टेंट्स को फिनाले तक पहुंचाने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, "अब तक का सबसे दिल तोड़ने वाला एविक्शन देखा। अभिषेक ने इस सीजन में दिल और आत्मा दोनों लगा दी थी, लेकिन उसके साथ बहुत गलत हुआ।"
सोशल मीडिया पर उठा बायकॉट का ट्रेंड
कई फैंस ने ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #BoycottBiggBoss19 ट्रेंड करवा दिया। एक दर्शक ने लिखा, "जब मेकर्स को अपने मनचाहे खिलाड़ियों को फिनाले तक ले जाना ही है, तो फिर वोटिंग ड्रामा क्यों?" दूसरे यूजर ने कहा, "मेकर्स ने अभिषेक और बसीर को सिर्फ स्केप गोट बनाया ताकि अमाल और गौरव को टॉप 2 में पहुंचाया जा सके।"
गौरव खन्ना पर भी आईं प्रतिक्रियाएं
कई दर्शकों ने यह दावा किया कि मेकर्स पहले से ही प्लानिंग कर चुके थे कि अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को मृदुल की कैप्टेंसी के दौरान बाहर करना है। लेकिन गौरव खन्ना के समर्थन के कारण यह संभव नहीं हो पाया। एक फैन ने लिखा, "आप मेकर्स को हरा नहीं सकते। वे साफ तौर पर अमाल को विजेता बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।"
फैंस ने बताया 'दिलों का विजेता'
अभिषेक बजाज के फैंस ने उन्हें असली विजेता करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "आप हमारे लिए हमेशा विजेता रहेंगे। आपने दिलों को जीता है।" वहीं, एक अन्य फैन ने निराशा जताते हुए कहा, "जब सब कुछ पहले से तय है, तो वोटिंग का दिखावा क्यों? मेरे लिए बिग बॉस अब खत्म है।"
'बिग बॉस 19' की गिरती साख पर सवाल
अभिषेक के एविक्शन के बाद यह सीजन सबसे विवादित सीजन बनता जा रहा है। फैंस का कहना है कि अगर यही पक्षपात चलता रहा, तो दर्शकों का भरोसा शो से उठ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications