शादी के बाद नयनतारा ने लिया बड़ा फैसला, मेल को-स्टार संग नहीं करेंगीं इंटीमेट सीन्स
शादी के बाद एक्ट्रेस नयनतारा ने फैसला लिया है कि वे अब फिल्मों में इंटीमेट सीन्स से दूरी बनाएंगीं। एक्ट्रेस ने ऑन स्क्रीन अपने मेल को-एक्टर संग सोमांटिंग सीन्स न करने का फैसला लिया है।
चेन्नई, 9 जून: साउथ सिनेमा की मशहूर जोड़ी नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंध गए हैं। फैंस उनकी शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शादी के बाद अब नयनतारा अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहीं है। इस बीच एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनी जिंदगी में कुछ अहम फैसले भी लिए हैं। ये फैसले एक्ट्रेस ने अपने करियर को लेकर लिए हैं।

एक्ट्रेस ने लिया ये फैसला
खबरों के मुताबिक, नयनतारा ने फैसला लिया है कि वे अब फिल्मों में इंटीमेट सीन्स से दूरी बनाएंगीं। एक्ट्रेस ने ऑन स्क्रीन अपने मेल को-एक्टर संग सोमांटिंग सीन्स न करने का फैसला लिया है। नयनतारा ने शादी के बाद विग्नेश संग टाइम बिताने के लिए अपने काम से ब्रेक लिया है। ऐसे में लौटने के बाद वे इंटीमेट सीन्स नहीं करेंगीँ।

किंग खान संग काम कर रहीं नयनतारा
बताते चलें कि अभिनेत्री नयनतारा अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आने वालीं हैं। फैंस दोनों की इन फिल्मों के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

शादी के बंधन में बंधीं नयनतारा
बताते चलें कि हाल ही में साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने विग्नेश शिवन के साथ शादी की है। इस ग्रेंड वेडिंग में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं थीं। नयनतारा शादी के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications