पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तंग आकर पत्नी आलिया ने लिखी ऐसी बात, कहा- मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि.....
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Letter: आलिया सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम एक खत लिखा है। इस खत में आलिया ने नवाज से बच्चों ेक भविषय के लिए अच्छा करेन की बात कही है।

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Letter: पिछले काफी लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस कपल के अलग होने के बाद से ही ये लोग सुर्खियां बटोर रहे हैं। आपको बता दें कि ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि नवाजुद्दीन के दोनों बच्चे अपनी मां आलिया के साथ ही रहते हैं। नवाजुद्दीन अपने पर्सनल मामलों को लोकर मीडिया के सामने बात करना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं लेकिन उनकी पत्नी आलिया सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अपडेट देती रहती हैं। आलिया सिद्दीकी ने अपने पति नवाजुद्दीन के लिए हाल ही में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।
आलिया ने नवाजुद्दी के लिए लिखा खत
आलिया सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम एक खत लिखा है। उन्होंने इस खात में लिखा है- हैलो नवाज.... ये खत तुम्हारे लिए है.... मैंने कई जगह सुना और पढ़ा है की जिंदगी चलते रहने का नाम है। हमारे बीच जो कुछ भी हुआ पिछले कुछ महीनों में, मै उन सब चीजों को भूलाकर अपने ईश्वर पे आस्था रखकर उनकी प्रेरणा से खुद की गलतियों की माफी मांगते हुऐ, तुम्हारी गलतियों को माफ करते हुए आगे बढ़कर भविष्य को बेहतर आकर देने की कोशिश करूंगी।
आलिया ने लिखा- हम दोनों का भविष्य की ओर बढ़ना जरूरी
आलिया ने आगे लिखा है- अतीत में फंस कर रह जाना किसी भी चक्रव्यूह में फंस जाने से कम नहीं होता। इसलिए इस अतीत को पीछे छोड़कर ऐसी गलतियों को फिर से न दोहराने के वादे के साथ हम बच्चों के भविष्य को एक सुनहरे प्रकाश से भरने का प्रण लेते हैं। उन्होंने आगे लिखा है- आप एक अच्छे पिता हैं और उम्मीद है की आप आगे भी एक अच्छे पिता होने के सारे कर्तव्य निभाते रहेंगे। उन्हें एक अच्छा व बेहतर भविष्य देने का हर एक प्रयास करेंगे।

'हमने लंबा समय एकसाथ बिताया है'
आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा है- मेरी सारी लड़ाई सिर्फ हमारे बच्चों के लिए थी। उनके चेहरे पे मुस्कुराहट का साइज देख कर मेरे सारे गुस्से, सारे चिंता के विषयों ने अपना आकार समेट लिया है। नवाज हमने साथ में एक लंबा समय बिताया है... जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव देखे हैं और सब परिस्थियों में जीत हासिल की है। इसीलिए मुझे उम्मीद है अभी आप अपने करियर को एक बहुत ऊंचे आयाम तक ले जाओगे। मैं मेरे ईश्वर से प्रार्थना करती हूं की वह आपको सफलता के नए मानकों से नवाजे।
'मैं आप पर किए सारे केस वापस लेना चाहती हूं'
पोस्ट में आगे लिखा गया है- बीते कुछ वक्त ने मेरे सोचने और समझने के तरीके को एक अलग दिशा दी है। मेरे ईश्वर ने मुझे हर वक्त एक बेहतर इंसान बनने की सीख दी है। इसलिए मेरे परमात्मा और मेरे अंदर का इंसान मुझे अब हर वक्त ये बोलता है की मैंने आप पे या आपकी फैमिली पे जो भी केस किए हैं उन्हें में वापस ले लूं। आलिया ने लिखा- इसलिए ईश्वर की शक्ति और मार्गदर्शन से में वो सारे केस वापस ले रही हूं। मुझे आपसे किसी भी रूप की कोई भी आर्थिक मदद नहीं चाहिए और न ही मैं उसकी कोई उम्मीद रखती हूं।
'में किसी के साथ बेईमानी नहीं कर सकती'
आलिया सिद्दीकी ने लिखा है- भगवान ने अगर ये जीवन दिया है तो वो मुझे भविष्य में जीवन जीने का कोई मार्ग जरूर दिखाएंगे। मेरे कर्म मुझे एक अच्छा भविष्य निर्धारित करने में मेरी मदद करेंगे। सिर्फ एक बात जो आपका और मेरे हिस्से का घर है उसमे मैं अपने हिस्से का बेच कर मे मेरी फिल्म बनाने के दौरान लोगों को पैसे से लेकर किए गए वादों का भुगतान करना चाहूंगी। क्योंकि मेरे अंदर का इंसान मुझे किसी के भी साथ कोई भी बेईमानी करने की इजाजत नहीं देता है।
'मुझे उम्मीद है आप एक अच्छे पिता बनेंगे'
आलिया ने पोस्ट के अंत में लिखा है- हम अच्छे पति-पत्नी नहीं बन सके पर उम्मीद है हम एक अच्छे माता पिता बनेंगे। बाकी इस जीवन जो हुआ उसके लिए एक दूसरे को माफ करते हैं और जीवन की सड़क पर कदम आगे बढ़ाते हैं। आप सदैव खुश रहें....आलिया।












Click it and Unblock the Notifications