'मुसलमानों के खिलाफ नफरत हुई फैशन' सरकार पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, कहा- 'धर्म का कर रहे गलत इस्तेमाल'
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह फिल्मों से ज्यादा ने अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ एक विवादित बयान दिया है।

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लाखों फैंस दीवाने हैं। लेकिन फिल्मों से ज्यादा एक्टर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।
नसीरुद्दीन शाह ने मुसलमानों को लेकर दिया बयान
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में देश में मुसलमानों के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैशन हो गई है, सिनेमा के माध्यम से सरकार द्वारा चतुराई से इसे फैलाया जा रहा है। चिंताजनक है कि कुछ फिल्मों और शो को दुष्प्रचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव में वोट पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।"
सरकार पर साधा निशाना
नसीरुद्दीन शाह ने इस मामले में आगे कहा कि, "सत्ताधारी दल ने भी बहुत चालाकी से इसका इस्तेमाल किया है। यहां तक कि, पढ़े-लिखे लोगों में भी मुसलमानों से नफरत करना आजकल एक तरह का फैशन बन चुका है। ऐसी चीजों पर चुनाव आयोग भी कुछ कहने से बचता-फिरता है। ये वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर कोई मुस्लिम लीडर अल्लाह हू अकबर कहकर जनता से वोट मांगता तो जाहिर है बड़ा बवाल खड़ा हो जाता।"
चुनावों में धर्म का हो रहा इस्तेमाल
नसीरुद्दीन शाह ने आगे कर्नाटक चुनाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'पीएम मोदी भी इन चीजों काफी इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान इस चीज का इस्तेमाल किया और इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। लेकिन मेरा मानना है कि धर्म का इस्तेमाल चुनावों में करना जल्द ही खत्म हो जाएगा।' अब एक्टर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियां फैंस दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications