Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Viral Video: नारायण मूर्ति ने की करीना कपूर की आलोचना, कहा- एक्ट्रेस ने फैंस के साथ नहीं किया अच्छा बर्ताव

Narayana Murthy and Kareena Kapoor Khan: दुनियाभर में मशहूर आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पुराने वीडियो में नारायण मूर्ति बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। नारायण मूर्ति के अनुसार एक्ट्रेस करीना कपूर फ्लाइट में सफर करने के दौरान अपने फैंस को इग्नोर करती नजर आई थीं और उनया ये बर्ताब नारायण मूर्ति को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान के अपने फैंस के प्रति इस व्यवहार से नारायण मूर्ति काफी दुखी हुए थे और उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की थी। आईआईटी-कानपुर में एक बातचीत के दौरान नारायण मूर्ति ने करीना कपूर के अपने फैंस को इग्नोर करने के बर्ताव पर अपनी हैरानी जताई थी। हालांकि उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने करीना कपूर का बचाव करने की पूरी कोशिश की थी लेकिन पति नारायण मूर्ति ने अपनी बात जारी रखी और इस घटना के बारे में खुलकर बताया।

Kareena Kapoor Khan

नारायण मूर्ति ने की करीना कपूर की आलोचना
वीडियो में देखा जा सकता है कि नारायण मूर्ति कहते हैं- एक दिन मैं लंदन से वापस भारत आ रहा था और मेरे पास वाली सीट पर करीना कपूर बैठी थीं। इतने सारे लोग उनके पास आए और उनसे हैलो कहा। लेकिन उन्होंने किसी को भी जवाब नहीं दिया और इग्नोर किया। उन्होंने आगे कहा- मैं करीना के इस व्यवहार से थोड़ा हैरान हुआ। जबकि कोई भी मेरे पास आया तो मैं अपनी सीट से खड़ा हुआ और हमने करीब एक मिनट तक कई चीजों पर चर्चा भी की।

सुधा मूर्ति ने किया करीना कपूर का सपोर्ट
इसी बातचीत के दौरान नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति उन्हें टोकते हुए नजर आईं। ऐसे में सुधा मूर्ति ने कहा- करीना कपूर के लाखों फैंस हैं। वह सबसे मिलते मिलते थक गई होंगी। वहीं वीडियो में नजर आ रही ऑडियंस ने सुधा मूर्ति के बयान की तारीफ की और जमकर तालियां भी बजाईं। सुधा मूर्ति ने वीडियो में कहा- मेरे पति नारायण मूर्ति, एक संस्थापक, एक सॉफ्टवेयर व्यक्ति के फैंस की संख्या हजारों में होती है लेकिन एक फिल्म स्टार को लाखों लोग पहचानते हैं। हालांकि इसके बाद भी नारायण मूर्ति ने करीना कपूर के खिलाफ अपनी बात जारी रखी।

नारायण मूर्ति ने कहा- फैंस को प्यार जताना जरूरी
इसके बाद नारायण मूर्ति ने कहा- समस्या ये नहीं है लेकिन जब कोई आपको प्यार से मिलता है तो आपको भी बदले में उस शख्स से विनम्रता पूर्वक मिलना चाहिए। आपको भी उसका सम्मान करना चाहिए। हालांकि ऐसा करने के लिए शो ऑफ करने की जरूरत नहीं होती है लेकिन सम्मानिय व्यवहार दिखाना बहुत ही जरूरी होता है। ये सब अहंकार को कम करने के तरीके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+