Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन, गोवा के घर में बेहोश मिले, आखिर कैसे हुई दिग्गज अभिनेता की मौत?
Nana Patekar Death: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की अचानक आई खबर ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। 75 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
गोवा के डोना पाउला स्थित अपने निवास पर वह अचानक बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुबह तड़के नाना पाटेकर की सेहत अचानक बिगड़ गई थी। शुरुआती जांच में डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें दिल का दौरा यानी कार्डियक अरेस्ट पड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने और बचाने की हर संभव कोशिश की। हालांकि, उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई और सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मणिपाल हॉस्पिटल के चीफ ऑफ ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट डॉ. शेखर साल्कर ने कहा, नाना पाटेकर को 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) रजिस्टर कर लिया गया है।
1978 में शुरू हुआ था फिल्मी सफर
नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म 'गमन' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए। विधु विनोद चोपड़ा की 'परिंदा' ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। इसके बाद 'क्रांतिवीर', 'तिरंगा', 'खामोशी' और 'यशवंत' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
फिल्म 'प्रहार' के लिए नाना पाटेकर ने बाकायदा आर्मी ट्रेनिंग ली थी। उनका सेना से जुड़ाव सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रहा। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी वह सेना के साथ मौजूद रहे थे। नाना पाटेकर को आखिरी बार प्रकाश झा की वेब सीरीज 'संकल्प' में देखा गया था। लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी अपनी अलग पहचान बनाई।


Click it and Unblock the Notifications
