'हमारे लोगों का खून बहा है', IND VS PAK मैच पर भड़के नाना पाटेकर, याद दिलाया पहलगाम हमला
Nana Patekar On IND VS PAK Match: एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को खेले जा रहे भारत पाकिस्तान का पूरे देश में विरोध हो रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर देश भर में गहमागहमी जारी है। इस विवाद के बीच, मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है। उनका मानना है कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए।
नाना पाटेकर ने हालिया इंटरव्यू में खुलकर इस मैच पर गुस्सा जताते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने पहलगाम हमले में बेगुनाह पर्यटकों की मौत का जिक्र करते हुए पुरजोर विरोध किया है।

"हमारे लोगों का खून बहा है, तो फिर..."
मीडिया को दिए इंटरव्यू में दिग्गज एक्टर ने कहा, "सच कहूं तो मुझे लगता है कि मुझे इस पर बोलना ही नहीं चाहिए। फिर भी, मेरी निजी राय यही है कि भारत को नहीं खेलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि जब हमारे लोगों का खून बहा है, तो फिर हम उनके साथ क्यों खेलें? मेरा मानना है कि मुझे सिर्फ उन्हीं मामलों पर बोलना चाहिए जो मेरे हाथ में हैं।"

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहलगाम हमले के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में कई लोग भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का भी विरोध कर रहे हैं।
सुनील सेट्टी ने भी खिलाफत
इससे पहले, अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी थी, हालांकि उन्होंने मैच का विरोध नहीं किया था। उन्होंने कहा था, "यह एक वर्ल्ड स्पोर्ट ऑर्गनाइजेशन है। उन्हें इन नियमों का पालन करना ही होगा, क्योंकि कई दूसरे खेल भी हैं और उनमें कई खिलाड़ी शामिल हैं।"
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "भारतीय होने के नाते, मुझे लगता है कि यह हमारी व्यक्तिगत पसंद है कि हम इसे देखना चाहते हैं या नहीं। आप क्रिकेटरों को खेलने के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते, क्योंकि वे भी खिलाड़ी हैं और उनसे देश का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद की जाती है।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला बीसीसीआई के हाथ में नहीं है, बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल संगठन का मामला है। सुनील शेट्टी के अनुसार, यह तय करना हर व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वे मैच देखना चाहते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications