Namrata Malla पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का लीवर हुआ खराब, एक्ट्रेस बोलीं- पापा वेंटीलेटर पर हैं प्लीज...
Namrata Malla: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर अपने मां-बाप के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने फैंस से अपील की है, वे उनके पिता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांगें।

Namrata Malla: भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला फैंस के बीच कितनी पॉपुलर हैं, इस बात का अंदाजा उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग से आराम से लगाया जा सकता है। एक्ट्रेस अकसर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एक्ट्रेस पर टूटा मुसीबत का पहाड़
हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आई हुई हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री अपने ग्लैमरस या फिर हॉट लुक को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां! हाल में नम्रता ने अपने फैंस से दुआओं की अपील की है।
मेरे पिता बीमार हैं और...
भोजपुरी अभिनेत्री की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, उनके पिता काफी बीमार हैं और वेंटिलेटर पर हैं। एक्ट्रेस के पिता का लिवर डैमेज हो चुका है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने मां-बाप के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि कृपया मेरे पापा के लिए दुआएं करिये। वे लिवर डैमेज होने के बाद वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें आपकी दुआओं की सख्त जरूरत है।
लोगों ने की दुआएं
एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि भगवान आपके पिता को शक्ति दे तो दूसरे ने कहा कि अंकल जी आप जल्दी से ठीक हो जाइये। नम्रता की पोस्ट पर 12 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और कई लोगों ने पोस्ट पर रिएक्शन भी दिए हैं। इंस्टाग्राम पर नम्रता के 1.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
अभिनेत्री ने शेयर की मां-बाप संग तस्वीर
एक्ट्रेस ने अपने मां-बाप की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस की ये खबर सुनने के बाद फैंस उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बताते चलें कि भोजपुरी अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications