Munna Bhai MBBS की फेमस एक्ट्रेस के साथ हुआ भायनक हादसा, दिमाग की नसें फटीं-कोमा, जीभ का हुआ ऐसा हाल
Munna Bhai MBBS Mumait Khan: संजय दत्त (Sanjay Dutt) की ब्लॉकबस्टर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai MBBS) का आइटम सॉन्ग 'देख ले' आज भी लोगों को याद है और इसी गाने में नजर आईं मुमैत खान रातोंरात स्टार बन गई थीं। तेज रफ्तार से मिलती कामयाबी, फिल्मों और आइटम साॉन्ग्स की लंबी कतार, सब कुछ सही चल रहा था। तभी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने उनके करियर पर अचानक 7 साल का ब्रेक लगा दिया था।
मुमैत खान के दिमाग की 5 नसें फट गई थीं
जानकारी के अनुसार घर पर हुए एक गंभीर हादसे में मुमैत खान के दिमाग की 5 नसें फट गई थीं। वह 15 दिनों तक कोमा में रही थीं। इसके बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी कभी नहीं हो पाई। इस हादसे ने उनका सबकुछ बदलकर रख दिया।

डिमांडिंग आइटम डांसर थीं मुमैत खान
आपको बता दें कि मुमैत खान ने महज 13 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। 18 की उम्र में उन्हें 'देख ले' गाने ने पहचान दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी कई हिट आइटम नंबर किए। 'हलचल', 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'राउडी राठौर', 'छत्रपति' और 'पोकिरी' जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने उन्हें उस दौर की सबसे डिमांडिंग आइटम परफॉर्मर बना दिया था।
आर्थिक तंगी से लेकर स्टारडम तक
पाकिस्तानी पिता और साउथ इंडियन मां की बेटी मुमैत खान मुंबई में पली-बढ़ीं। बचपन में उन्होंने परिवार को आर्थिक संघर्ष करते देखा। वह स्कूल पैदल जाती थीं ताकि किराए के पैसे बचाकर घर में दे सकें। उनका असली नाम मुमताज अब्दुल राशिद खान है जबकि उनकी बहन ने जबीन खान नाम से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
एक हादसा और सब कुछ थम गया
करीब 30 साल की उम्र में घर पर हुए एक एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी। दिमाग की 5 नसें फटने के बाद वह कोमा में चली गईं। होश में आने के बाद उन्हें मिर्गी दौरे पड़ने लगे थे। डॉक्टरों ने सख्त हिदायत दी थी कि मुमैत को कम से कम 7 साल तक कोई काम नहीं करना है और न ही कोई एक्सरसाइज करनी है।
7 साल तक मुमैत खान बेड पर थीं
-दवाइयों के चलते मुमैत खान का वजन भी काफी बढ़ गया था। मुमैत कहती हैं- मैंने इंडस्ट्री नहीं छोड़ी थी, हादसे ने मुझे काम करने से रोक दिया था। इन 7 सालों में मुमैत की मां ने उन्हें हर तरह से संभाला था।
-इसी दौरान मुमैत खान ने खुद को समझने की कोशिश की और महसूस किया कि उन्हें मेकअप और हेयरस्टाइलिंग में गहरी दिलचस्पी है। फिल्मों में उनके अलग-अलग लुक्स की तारीफ हमेशा होती थी और यही उनकी नई पहचान बन गई।
हैदराबाद में शुरू की मेकअप अकैडमी
स्वस्थ होने के बाद मुमैत खान ने हैदराबाद में अपनी मेकअप और हेयर ट्रेनिंग अकैडमी 'VLike Academy' की शुरुआत की थी। उनका मकसद साउथ इंडस्ट्री में भी उसी स्तर का प्रोफेशनल मेकअप ट्रेनिंग माहौल तैयार करना था, जैसा मुंबई में है। शुरुआत आसान नहीं रही, लेकिन आज ये अकैडमी उनकी नई पहचान बन चुकी है।
टंग पियर्सिंग से तीन गुना मोटी हो गई थी जीभ
-मुमैत खान ने अपनी जीभ पर कराई पियर्सिंग को लेकर भी खुलकर बातें कीं। उन्हें टैटू और पियर्सिंग से बेहद प्यार है। उन्होंने अपनी बातचीत में कहा- अगर मैं एक्टर न होती तो सबसे अधिक टैटू वाली महिला के तौर पर मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में होता।
-अपने विद्रोही स्वभाव को याद करते हुए मुमैत ने कहा- जब मैंने अपनी जीभ में पियर्सिंग करवाई तो 8 महीने तक वह अपने सामान्य आकार से तीन गुना बड़ी हो गई थी। मैं 18 साल की थी और मैंने सोचा, मुझे भी पियर्सिंग करवानी चाहिए। सबके कान, भौंहें, नाक में पियर्सिंग थी, तो मैंने अपनी पियर्सिंग हटवा दी। फिर मैंने जीभ में पियर्सिंग करवाई और कहा- अब मेरी नकल करो।
एक्टिंग से दूर मुमैत खान की नई जिंदगी
मुमैत खान अपने सफर को याद करते हुए कहती हैं कि किस्मत ने उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाया और फिर अचानक रोक भी दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज वह एक्टिंग से दूर सही लेकिन अपने हुनर के जरिए नई पीढ़ी को तैयार कर रही हैं। मुमैत खान की कहानी बताती है कि जिंदगी चाहे जितनी बड़ी चोट दे, अगर हिम्मत हो तो नई राह जरूर मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications