ना टप्पू, ना ही जेठालाल, 'बबीता जी' का इस शख्स पर आया दिल, बताया अपना ड्रीम बॉय, देखें तस्वीर

Munmun Dutta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता बीते दिनों राज अनादकट संग डेटिंग को लेकर चर्चा में थी। कहा जा रहा था कि कपल ने गुपचुप सगाई कर ली है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हालांकि बाद में मुनमुन दत्ता ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे बेबुनियाद बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह जब भी शादी करेंगी तो इसके बारे में सबको पता चल जाएगा। अब इस बीच उनके एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जिसमें उन्होंने अपने क्रश का खुलासा किया है।

मुनमुन दत्ता को कौन पसंद है और किस पर उनका दिल आ गया है अब इस राज से उन्होंने खुद ही पर्दा उठा दिया। उन्होंने अपने ड्रीम बॉय का चेहरा इंस्टा स्टोरी पर रिवील किया है। दरअसल, अब मुनमुन दत्ता ने जिस लड़के का वीडियो पोस्ट कर उसे अपना क्रश बताया है वो ना तो राज अनादकट हैं और ना ही जेठालाल हैं।

Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता ने अपनी वीडियो में जिसे ड्रीम बॉय बताया है वह एक के-ड्रामा का स्टार है जिसका नाम Gong Yoo है। जिनकी सिर्फ कोरिया में ही नहीं बल्कि भारत में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'इस लड़के से कभी उबर नहीं पाऊंगी। उफ्फ!!! ये लड़का। POV: ये 2024 है और आप अभी भी इससे बाहर नहीं निकल सकते हैं।'

मुनमुन दत्ता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, मुनमुन ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया है। इस खबर से हर किसी को धक्का लगा था क्योंकि शो जब से शुरू हुआ था यानी 2008 से वह इसका हिस्सा थीं। बबीता जी के रोल में उन्होंने फैंस को खूब एंटरटेन किया है। अब एक्टिंग से दूर वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+