Munawar Faruqui ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, ये स्टार्स भी हुए शामिल, जानिए कौन हैं कॉमेडियन की दुल्हन?
Munawar Faruqui Second Marriage: बिग-बॉस 17 के विनर और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अब मुनव्वर फारूकी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है।
एक तरफ मुनव्वर फारूकी की हेल्थ को लेकर फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर ने गुपचुप दूसरी शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके लाखों फैंस हैरान हैं। लेकिन अब उनके करीबी ने इस बात की खुद पुष्टि की है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो मुनव्वर फारूकी और उनकी दूसरी पत्नी के परिवार वाले और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए थे। कॉमेडिन ने लगभग 10-12 दिन पहले निकाह किया था और वह चाहते थे इसके बारे में किसी को नहीं पता चले। कॉमेडियन के करीबी सूत्र ने दावा किया है कि उनकी शादी मुंबई के आईटीसी मराठा में हुई थी।
मुनव्वर ने अपनी शादी की कोई तस्वीर अब तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी कॉमेडियन की शादी में शामिल हुईं थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुद इस शादी की तस्वीर शेयर की थी। 26 मई को मुनव्वर और उनकी दूसरी पत्नी ने मुंबई में आईटीसी ग्रैंड मराठा में अपना वेडिंग रिसेप्शन दिया है।
मुनव्वर की शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी दूसरी पत्नी कौन हैं। बता दें कि उनकी नई पत्नी महज़बीन कोटवाला हैं, जो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। हालांकि अभी तक मुनव्वर की दुल्हन की तस्वीर सामने नहीं आई है। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि कॉमेडियन कब अपनी शादी को सार्वजनिक करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications