Mukul Dev के साथ क्या है राहुल देव का नाता? मौत से पहले कैसी थी एक्टर की हालत, कब होगा अंतिम संस्कार

Mukul Dev and Rahul Dev: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुकुल देव का निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

54 साल की उम्र में मुकुल देव का निधन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 54 साल की उम्र में मुकुल देव ने अस्पताल में आखिरी सास ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गत 23 मई 2025 (शुक्रवार) रात को ही एक्टर का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में भर्ती थे।

Mukul Dev and Rahul Dev

विंदू दारा सिंह ने कहा- मुकुल परेशान रहने लगा था

-'सन ऑफ सरदार' में मुकुल देव के साथ काम कर चुके विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे के साथ एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा है कि मुकुल खुद को अब बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।

-विंदू दारा सिंह ने कहा है- अपने माता-पिता की मौत के बाद, मुकुल देव ने खुद को अलग-थलग कर रहा था। वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और किसी से भी नहीं मिलता था। वह डिप्रेशन में चला गया था और परेशान रहने लगा था।

-विंदू दारा सिंह ने कहा- पिछले कुछ दिनों में मुकुल देव की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और वह अस्पताल में भर्ती था। उसके भाई और उसे जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह एक अद्भुत व्यक्ति था और हम सभी उसे बहुत याद करेंगे।

कौन हैं राहुल देव? क्या है मुकुल देव के साथ नाता?

-मुकुल देव एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे। उन्हें हिंदी और पंजाबी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और म्यूजिक एल्बमों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कुछ बांग्ला, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है।

-राहुल देव भी एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगू , तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने बिग बॉस (हिंदी) सीजन 10 में भी हिससा लिया था। आपको बता दें कि राहुल देव दिवंगत एक्टर मुकुल देव के बड़े भाई हैं।

-मुकुल देव और राहुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। दोनों भाइयों की परवरिश भी दिल्ली में ही हुई थी। उनके पिता हरि देव, एक सहायक पुलिस आयुक्त थे जिनका साल 2019 में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

-राहुल देव ने दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से पढ़ाई की है। साल 1993 में जब राहुल इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष में थे , तो उन्हें फैशन डिजाइनर रोहित खोसला ने मॉडलिंग के लिए प्रोत्साहित किया था।

-राहुल देव भारतीय पुरुष सुपर मॉडलों में से एक थे। उन्होंने टाटा और रेमंड जैसे बड़े ब्रांडों के साथ साथ लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट मैगजीन्स के विज्ञापनों में भी काम किया है। राहुल देव ने 1994 में एक प्रोफेशनल मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा। ऐसे में एक्टिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने साल 2002 में मॉडलिंग से संन्यास ले लिया था।

-जानकारी के अनुसार राहुल देव ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'चैंपियन' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उन्होंने दमदार नेगेटिव किरदार निभाया था। राहुल देव ने क्रिकेट के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए अंडर-19 स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था।

कब होगा मुकुल देव का अंतिम संस्कार

दिवंगत एक्टर मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि बीती रात को नई दिल्ली में उनके भाई मुकुल देव ने आखिरी सांस ली है। वो अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं। 24 मई 2025 (शनिवार) शाम 5 बजे दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+