मुकेश खन्‍ना ने नसीरुद्दीन की पत्नी रत्‍ना पाठक की लगाई क्‍लास,पूछा- हिंदू धर्म में अंधविश्‍वास तो दूसरे धर्म?

मुकेश खन्‍ना ने नसीरुद्दीन की पत्नी रत्‍ना पाठक की लगाई क्‍लास, पूछा- हिंदू धर्म में अंधविश्‍वास तो दूसरे धर्म

मुंबई, 10 अगस्‍त: महाभारत में भीष्‍म पितामह का किरदार निभाकर घर घर पॉपुलर हुए मुकेश खन्ना के एक बयान ने हंगामा मचा दिया। मुकेश खन्ना ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर कोई लड़की किसी लड़के को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहती है तो वह धंधा कर रही है। जिस पर शक्तिमा अभिनेता की लोग जमकर क्‍लास लगा रहे हैं। इस बवाल के बीच मुकेश खन्‍ना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रतना पाठक शाह को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

रत्‍ना पाठक ने करवाचौथ को लेकर दिया था विवादित बयान

रत्‍ना पाठक ने करवाचौथ को लेकर दिया था विवादित बयान

दरअसल, कुछ दिन पहले नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्‍ना पाठक शाह ने एक करवाचौथ को लेकर बयान दिया था। रत्‍ना ने अपने एक इंटरव्यू हिंदू समाज की महिलाओं द्वारा मानए जाने वाले पर्व करवाचौथ को रुढ़िवादी और अंधविश्वास बताते हुए महिलाओं को टारगेट किया था।

Recommended Video

    Mukesh Khanna Stetement पर विवाद, जानिए लड़कियों की बेबाक राय | वनइंडिया हिंदी |*News
    महिलाएं विधवा ना हो जाए इस डर से करती हैं करवाचौथ का व्रत

    महिलाएं विधवा ना हो जाए इस डर से करती हैं करवाचौथ का व्रत

    क्‍या वो पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती है इस प्रश्‍न के जवाब में रत्‍ना पाठक शाह ने कहा था 'मैं क्या पागल हूं, जो ऐसे व्रत करूंगी? ये आश्चर्य है कि पढ़ी लिखी महिलाएं भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। भारत में विधवा होना एक भयानक स्थिति है, महिलाएं इसी डर से करवाचौथ का व्रत करती हैं। हैरान करने वाली बात है कि हम 21वीं सदी में भी इस तरह की बातें करते हैं'।

    नसीरुद्दीन शाह एक बेहतरीन एक्‍टर लेकिन....

    नसीरुद्दीन शाह एक बेहतरीन एक्‍टर लेकिन....

    रत्‍ना के इस बयान पर मुकेश खन्‍ना ने इस वीडियो को जारी कर उन्‍हें मूर्ख बताते हुए उनकी जमकर क्‍लास लगाई है। वीडियो की शुरूआत में मुकेश खन्‍ना ने कहा था नसीरुद्दीन शाह एक बेहतरीन एक्‍टर हैं लेकिन ना जाने क्‍यों कभी धर्म या क्या बीच में आ जाता है जिसकी वजह से वह गैरजिम्‍मेदाराना बयान दे देते हैं। जैसा खान ब्रदर्श भी देते रहते हैं। मुकेश ने कहा मैंने एक बार वीडियो में कहा था नासीर तुम दंगे करवाओगे। इसके बाद एक्‍टर ने कहा नासीर जो कहते हैं उसके पीछे उनका धर्म हैं लेकिन मुझे हैरानी इस बात की है कि उनकी पत्‍नी रत्‍ना जो अपने नाम के आगे अभी भी पाठक नाम को जिंदा रखा है, वो ऐसी बचकानी बात कह गई हैं।

    मुकेश ने रत्‍ना को बताया मूर्ख कहा' पति तो पति, पत्नी बाप रे बाप!

    मुकेश ने रत्‍ना को बताया मूर्ख कहा' पति तो पति, पत्नी बाप रे बाप!

    मुकेश खन्ना रत्‍ना पाठक शाह ने रत्‍ना पाठक शाह को मूर्ख तक कह डाला और कहा पति तो पति, पत्नी बाप रे बाप! उन्‍होंने आप क्‍या आप समझती हैं आप पढ़ी लिखी हैं। ये व्रत तो बड़े घराने की पढ़ी लिखी महिलाएं भी करती हैं और करवाचौथ रखने में गर्व महसूस करती हैं। इतने खूबसूरत त्‍योहार को आप अंधविश्‍वास कहती है हां चलिए ये अंधविश्‍वास ही सही। अगर पत्‍नी अपने पति की सलामती के लिए ये व्रत करती है...इससे ज्यादा खूबसूरत बात और क्या हो सकती है?

    क्‍या मैं ये मान लूं कि आपके ऊपर धर्म हावी हो गया है

    मुकेश खन्‍ना ने आगे कहा ये पढ़े लिखे लोग जो अपने को पढ़ा लिखा समझते हे वो असल में राष्ट्र विरोधी और धर्म विरोधी बातें करते हैं। उन्‍होंने रत्‍ना पाठक के लिए कहा कि क्‍या मैं ये मान लूं कि आपके ऊपर धर्म हावी हो गया है जिस धर्म को आपने अपनी शादी के बाद अपनाया है। अगर ऐसा है तो आप पाठक क्‍यों लिखती हैं उस शब्द को अपने नाम के आगे से हटा दीजिए।

    हिंदू धर्म में जो रहा है वो अंधविश्‍वास है तो दूसरे धर्म....

    हिंदू धर्म में जो रहा है वो अंधविश्‍वास है तो दूसरे धर्म....

    मुकेश खन्‍ना ने आगे रत्‍ना पाठक की पढाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आपके ज्ञान के अनुसार हिंदू धर्म में जो रहा है वो अंधविश्‍वास है तो क्‍या जो कुछ भी दूसरे किसी धर्म में हो रहा है वो अंधविश्वास नहीं। इसका मतलब है कि हम सब अंधविश्‍वास में जी रहे हैं। अंत में उन्‍होंने कहा हमारी आस्‍था आप लोगों से ज्‍यादा अच्‍छी है। हमारा हिंदू धर्म आस्‍था पर चलता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+