पैसे उधार लेकर बनाया था 'शक्तिमान', बन गया था टॉप शो, फिर क्यों मुकेश खन्ना को करना पड़ गया था बंद?
Mukesh Khanna Shaktimaan: मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पीतामह का रोल निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन सबसे ज्यादा मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान पसंद किया गया था। इस शो का उस वक्त बच्चों में अलग ही क्रेज था।
1997 से 2005 तक डीडी नेशनल पर मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान प्रसारित किया गया था। ये शो बच्चों का सबसे ज्यादा फेवरेट था। खास बात ये है कि शक्तिमान को खुद मुकेश खन्ना ने प्रोड्यूस किया था और उन्हें इसे घर-घर पहचान मिली थी। लेकिन क्या आप जानते है कि, इस शो बनाने के लिए मुकेश खन्ना ने पैसे उधार लिए थे।

शक्तिमान शो बनाने के लिए मुकेश खन्ना को कई सारी चुनौतियों को सामना करना पड़ा था। उस वक्त उनके पास एक तो पैसे नहीं थे। दूसरा इस सुपरहीरो शो को बनने काफी सारा पैसा खर्चा किया गया था। मुकेश खन्ना घबरा गए थे कि वह इतने पैसे कहां से लाएंगे तभी उनके खास मित्र जतिन जानी ने 8 लाख रुपए उधार दिए थे।
लेकिन दोस्त ने मुकेश को पैसे देकर उनसे सौदा किया कि वह उन्हें 50 प्रतिशत पार्टनरशिप में रखें। ये बात एक्टर को मंजूर नहीं थी और उन्होंने इसके दोगुना पैसे दोस्त को वापस लौटा दिए। इसके बाद अंबू मुरारका ने बिना ब्याज के मुकेश अंबानी को 75 लाख रुपए दिए। इसके बाद जैसे ही एक्टर का शो चल गया तो उन्होंने दो साल बाद ये पैसे वापस लौटा दिए।
मुकेश खन्ना ने सिर्फ अपने दोस्तों से ही नहीं बल्कि शो के स्टाफ मेंबर्स से भी पैसे उधार मांगे थे। इसका खुलासा खुद एक्टर ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि शो के एपिसोड की शूटिंग करने में उन्हें 4-5 दिन लगते थे क्योंकि उसमें कई सारे स्टंट होते थे। इसकी वजह से एक्टर का बजट पूरी तरह से हिल चुका था। हालांकि बाद में उन्होंने स्टाफ को पैसे वापस लौटा दिए थे।
क्यों बंद हुआ था शक्तिमान?
मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान बच्चों का सबसे पसंदीदा शो था। वह अपनी पढ़ाई और खेल छोड़कर ये शो देखने बैठ जाते थे। शक्तिमान उस वक्त खूब लोकप्रियता मिल रही थी लेकिन इसके बावजूद एक्टर को ये शो क्यों बंद करना पड़ा। मुकेश खन्ना ने एक यूट्यूब वीडियो में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दूरदर्शन के मालिक को वह पहले 3 लाख देते थे। लेकिन शो को मिले फेम की वजह से ये रकम 10 लाख तक पहुंच गई जो कि एक्टर के लिए देना काफी मुश्किल हो गया था। इसके बाद उन्होंने शो बंद करने का फैसला कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications