'अक्षय कुमार को पकड़कर मारना चाहिए', शाहरुख-अजय-अक्षय पर भड़के मुकेश खन्ना, जानें क्या हुई बात
Mukesh Khanna On Pan Masala Advertisement: टीवी के भीष्म पितामह यानी एक्टर मुकेश खन्ना पिछले कुछ समय से कई तरह के मुद्दों पर अपनी राय सबके सामने रखते नजर आते हैं। वह सेरआम कई लोगों को जमकर डांट भी लगाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
मुकेश खन्ना ने सुपरस्टार्स की आलोचना की
'शक्तिमान' और 'महाभारत' में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन के पान मसाला का विज्ञापन करने पर जमकर अलोचना की है।

पान मसाला के विज्ञापन पर भड़के मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में तीनों एक्टरों से गुजारिश की है कि वो विज्ञापनों की आड़ में पान मसाला, जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार न करें। 'बॉलीवुड बबल' से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा- अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि इनको पकड़कर मारना चाहिए। मैंने उनसे ये कहा भी है।
मुकेश खन्ना ने कहा- मैंने अक्षय कुमार को डांटा है
अक्षय कुमार ने कहा- मैंने अक्षय कुमार को भी डांटा है। वह वैसे भी स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक हैं और वह कहता है आदाब। अजय देवगन कहता है आदाब। और अब शाहरुख खान भी उसी रास्ते पर जा रहे हैं। ऐसे विज्ञापनों को बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं और आप लोगों को क्या सिखा रहे हैं। वो लोग बोलते हैं कि हम पान मसाला नहीं बेच रहे हैं। वो कहते हैं कि ये सुपारी है लेकिन वो जानते हैं कि वो लोग क्या कर रहे हैं।
शराब की कंपनी के विज्ञापन पर बोले मुकेश खन्ना
इस तरह के विज्ञापनों का आम जनता पर पड़ने वाले असर पर चर्चा करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- जब आप किंगफिशर का एड करते हैं तो इसका मतलब है कि आप किंगफिशर बीयर बेच रहे हैं। हर कोई जानता है कि इसे भ्रामक विज्ञापन कहते हैं। वो ये विज्ञापन क्यों करते हैं। क्या उनसे पास पैसे नहीं हैं। मैंने उनसे कहा है कि ये काम मत करो। तुम्हारे पास बहुत पैसा है।
मुकेश खन्ना को भी मिले थे पान मसाला के विज्ञापन
मुकेश खन्ना ने कहा- मैंने अपने जीवन में कभी सिगरेट और पान मसाला जैसी चीजों का विज्ञापन नहीं किया है। इन सबके लिए मोटा पैसा ऑफर होता है। ऑफर तो थे, लेकिन ऐसी चीजें बुरी हैं और मैं उनका प्रचार नहीं कर सकता। मैं सभी बड़े अभिनेताओं से अनुरोध करता हूं कि आप लोग ऐसा न करें।












Click it and Unblock the Notifications