MS Marvel में 'वलीद' की भूमिका में हैं फरहान अख्तर, आखिर कैसे कर पाएंगे कमाला की मदद?

मिस मार्वल एपिसोड 4 के प्रीमियर से पहले एक्टर फरहान अख्तर के किरदार को दिखाते हुए टीजर जारी किया गया है। फरहान अख्तर ने सीरीज में ‘वलीद’ की भूमिका निभाई है।

मुंबई, 30 जून: मार्वल स्टूडियोज ने एपिसोड से फरहान अख्तर के किरदार का इंट्रोडक्शन देते हुए एक टीजर जारी किया है। मिस मार्वल एपिसोड 4 के प्रीमियर से पहले एक्टर के किरदार को दिखाते हुए ये टीजर जारी किया गया है। फरहान अख्तर ने सीरीज में 'वलीद' की भूमिका निभाई है। एक्टर ने इस सीरीज में बेहद अहम भूमिका निभाई है।

Farhan Akhtar

एक्टर ने शेयर की 'वलीद' की झलक
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने किरदार की झलक को फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'हमें बहुत कुछ करना है और आपको बहुत कुछ देखना है।' फरहान का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्टर का लुक और किरदार दोनों ही काफी दमदार नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस फरहान अख्तर को वलीद के किरदार में देखकर बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

एक्टर का शानदार डेब्यू
बताते चलें कि एक्टर फरहान अख्तर सीरीज के साथ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत कर रहे हैं। टीजर से पता चलता है कि सीरीज में फरहान 'वलीद' की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फरहान सुपरहीरो किरदार कमाला खान को उनकी परदादी की सच्चाई पता लगाने में मदद करते हैं।

ऐसे करेंगे कमाला की मदद
टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता कि कमाला 'वलीद' के जरिये आयशा के बारे में जान पाएगी। फरहान इस सीरीज में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस बात का अंदाजा टीजर में उनके लुक और किरदार की एक झलक को देखकर लगाया जा सकता है।

फैंस को भाया एक्टर का फर्स्ट लुक
इस महीने के शुरुआत में फरहान का फर्स्ट लुक दिखाया गया था। तब फरहान पीले और लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रहे थे। उन्हें लंबी दाढ़ी और लंबे बालों में देखा गया था। टीजर में वे इमान वेल्लानी के कमाला खान से कहते हैं, जिसे आप ढूंढना चाहते हैं, वो आपको ढूंढ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+