मृणाल ठाकुर और धनुष एक दूसरे को कर रहे हैं डेट, एक्ट्रेस ने सरेआम की ऐसी हरकत, रिश्ते पर लगी मुहर!
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी डेटिंग रूमर्स की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग के दौरान साउथ एक्टर धनुष के साथ देखा गया। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। खबरें आईं कि धनुष और मृणाल ठाकुर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बीतें दिन उनके करीबी ने पुष्टि करते हुए कहा, मृणाल और धनुष वाकई एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात को पब्लिक करने की नहीं सोची है। हाल फिलहाल में वो कोई ऐसी प्लानिंग भी नहीं कर रहे हैं। इसके बाद अब जो हरकत मृणाल ने की है, उससे ये पक्का हो गया है कि वो धनुष को डेट कर रही हैं।

दरअसल, हाल ही में देखा गया कि मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर धनुष की दोनों बहनों को फॉलो करना शुरू कर दिया है। धनुष की दो बहन हैं। एक का नाम डॉ. कार्तिका कृष्णमूर्ति और दूसरी का नाम विमला गीता है। इन दोनों को ही मृणाल ने फॉलो करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने भी मृणाल को फॉलो बैक किया है। जिसके बाद ये पक्का हो गया है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ चल तो रहा है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस पर पुष्टि होना बाकी है।
इसके अलावा उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो फिल्म 'इडली कढ़ाई' के गाने 'एन्ना सुगम' को इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वो अपने फैंस से ये भी पूछ रही हैं कि आपने अभी तक टिकट बुक किए की नहीं। बता दें, 'इडली कढ़ाई' धनुष की अपकमिंग फिल्म है। ख़ैर धनुष की शादी 2004 में हो चुकी है। उन्होंने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की थी। लेकिन 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस शादी से दोनों को दो बच्चे भी हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने 2022 में अपने तलाक के लिए अर्जी दी थी। जिसके दो साल बाद दोनों ऑफिशियल रूप से अलग हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications