'मैं अनचाही बेटी थी...', सांसद कंगना रनौत ने अपने मां-बाप को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, खुला ये राज
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। कंगना रनौत फिल्मों में काम करने के साथ साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह सांसद बनने के बाद से किसी न किसी मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
पैरेंट्स को लेकर कंगना रनौत ने कही ऐसी बात
कंगना रनौत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और संघर्षों के बारे में बात करती नजर आती हैं। एक बार उन्होंने खुद बताया था कि वह अपने माता-पिता की अनचाही संतान थीं। कंगना ने बड़े होने के दौरान एक बच्चे के रूप में जो महसूस किया, उस पर लोगों के सामने खुलकर बात की थी।

कंगना रनौत ने बताई अपने मृत भाई की बात
-कंगना रनौत ने साल 2016 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बहन रंगोली के जन्म से पहले उनके माता-पिता की पहली संतान एक बेटा था। कंगना ने बताया था- रंगोली से पहले मेरे माता-पिता का एक बच्चा था, जो जन्म के 10 दिनों के अंदर ही मर गया था। उसे हीरो कहा जाता था।
-कंगना रनौत ने आगे कहा था- मेरे माता-पिता उस बेटे के खोने से उभर नहीं पाए थे लेकिन फिर रंगोली हुई और उसका ख्याल रखा गया। एक बड़ा जश्न भी मनाया गया था। कंगना ने बताया था कि तो उनके माता-पिता को इस बात को स्वीकार करने में कठिनाई हुई थी कि वह एक लड़की थीं।
'मैं अपने पैरेंट्स की अनचाही संतान थी'
-कंगना रनौत ने बताया- जब मैं पैदा हुई, तो मेरे माता-पिता, खासकर मेरी मां, इस बात को स्वीकार नहीं कर पाई थीं कि उनके पास एक और बच्ची है। मैं इन कहानियों को जानती हूं क्योंकि हर बार जब कोई मेहमान आता था, या कोई बात होती थी, तो वे मेरे सामने ये कहानी दोहराते थे कि मैं कैसे उनकी अनचाही संतान थी।
-कंगना रनौत ने कहा था- ऐसे माहौल में किसी का भी रहना बहुत मुश्किल हो जाता है, जहां आपको लगातार याद दिलाया जाता है, लगातार बताया जाता है कि आपको यहां नहीं होना चाहिए था। आप यहां होने के लिए नहीं बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications