Mouni Roy के रेस्तरां 'बदमाश' में 400 रुपए में मिलती है भेल, मेन्यू कार्ड मेन्यू देखकर पकड़ लेंगे माथा
Mouni Roy Restaurant Badmash: मौनी रॉय के रेस्तरां 'बदमाश' के मेन्यू में फ्यूजन इंडियन फूड, लजीज व्यंजनों की भरमार और बॉलीवुड का असली अंदाज शामिल है। जगमगाते बार से लेकर दीवारों, छतों और यहां तक कि लाइटों पर भी हरे-भरे पौधे और पत्तियां, बदमाश को बेहद आकर्षक बनाते हैं।
मौनी रॉय के रेस्तरां का खास मेन्यू कार्ड
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी रॉय के रेस्तरां, 'बदमाश' के मेन्यू कार्ड से कुछ सबसे पॉपुलर व्यंजनों की कीमतों का खुलासा हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेन्यू में ज्यादातर चीजें 300 रुपये से 800 रुपये के बीच हैं।

410 रुपये प्रति पीस पर मिलता है गुलाब जामुन
-शाही टुकड़ा और गुलाब जामुन की कीमत 410 रुपये प्रति पीस है। वहीं रेस्तरां में एवोकाडो भेल भी मिलता है जिसकी कीमत 395 रुपये है। मौनी रॉय ने IndianRetailer.com को बताया है- मुझे एवोकाडो और झालमुरी बहुत पसंद हैं, इसलिए हमने एवोकाडो भेल बनाया है।
-मसाला मूंगफली, मसाला पापड़,क्रिस्पी कॉर्न और सेव पूरी जैसी चीजों की कीमत 295 रुपये प्रति पीस है। वहीं कांदा भजिया की कीमत 355 रुपये और झींगा से बने व्यंजन करीब 795 रुपये में उपलब्ध हैं। इनमें तंदूरी रोटी 105 रुपये, नान 115 रुपये और अमृतसरी कुलचा 145 रुपये में उपलब्ध हैं।
रेस्तरां 'बदमाश' के बारे में मौनी रॉय ने कही ऐसी बात
-मौनी रॉय ने रेस्तरां के पीछे की अपनी प्रेरणा बताते हुए कहा- मुझे भारतीय खाना बहुत पसंद है। जब भी मैं काम के सिलसिले में बाहर जाती हूं, तो हर जगह भारतीय रेस्तरां ही ढूंढती हूं। ये बात मुझे बहुत पसंद आई। मेरा मानना है कि हमारे यहां, खासकर बेंगलुरु और मुंबई में, उतने अच्छे भारतीय रेस्तरां नहीं हैं इसलिए बदमाश जैसा कुछ शुरू करना मेरे लिए एक शानदार मौका था।
-मौनी रॉय ने आगे कहा- जब भी मैं यात्रा करती हूं, मैं हमेशा अपनी किताब, कॉफी और क्रोसों के साथ किसी कैफै में बैठती हूं। इसी रिवाज ने मुझे अपना खुद का कैफे खोलने के सपने के लिए प्रेरित किया। उस समय तो ये संभव नहीं हुआ लेकिन मेरे पति और वीआरओ में उनके सबसे अच्छे दोस्तों की बदौलत मुझे एक रेस्तरां खोलने का मौका मिला और मैंने तुरंत हां कर दी।
भारतीय व्यंजनों के प्रति मौनी रॉय का प्यार
-साल 2023 में अपने नए बिजनेस के बारे में अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए मौनी रॉय ने कहा था- मैं बदमाश रेस्तरां खोलकर बहुत खुश हूं। ये प्रगतिशील भारतीय व्यंजनों के प्रति मेरे प्रेम का प्रतीक है। 'बदमाश' का मेन्यू बेहद शानदार है और मैं इस पाक-कला के सफर को सभी के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हूं।
-मौनी रॉय ने कहा- शिमेजी क्रिस्प्स के साथ स्टिर-फ्राइड मशरूम मिलागु मेरे निजी पसंदीदा व्यंजनों में से एक है और मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि हर कोई इसे जरूर आजमाए। मौनीलिशियस कॉकटेल भी जरूर आज़माना चाहिए। ये स्वाद का एक बेहतरीन मिश्रण है और करी पत्तों का एक हल्का सा स्वाद आपके टेस्ट को आश्चर्यचकित कर देगा।
-मौनी रॉय को आखिरी बार फिल्म 'सलाकार' में देखा था। इससे पहले वह अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' (2022) में नजर आई थीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म में उन्होंने लेडी विलेन का किरदार निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications