Mother's Day: मां पर बने बॉलीवुड फिल्मों के वो गाने, जिन्हें सुनकर नहीं थमेंगे आपके आंसू

Mothers Day: बॉलीवुड के कई गाने मां को डेडीकेटेड हैं और बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ इमोशनल भी हैं। इन गानों को सुनने के बाद शायद ही आप अपने आंसू रोक पाएं।

Mothers day

Mothers Day: दुनिया में मां जितना प्यार करने वाला कोई नहीं है। एक मां ही होती है, जो अपने बच्चों के लिए किसी भी मुसीबत को डट कर पार कर सकती है। रियल लाइफ के साथ-साथ सिल्वर स्क्रीन्स पर भी कई दफा मां के प्यार को दिखाया गया है।

कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनमें मां के प्यार की कहानी देखकर लोग काफी भावुक हुए। सिल्वर स्क्रीन पर कई दफा बिल्कुल सच लगने वाली ऐसी कहानियां दिखाई गईं, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखों से आंसू निकल गए। आने वाले मदर्स डे को लेकर पर चलिये बात करते हैं बॉलीवुड के उन गानों की, जो पूरी तरह से मां को समर्पित हैं।

मेरी मां
यारियां फिल्म का ये शानदार गाना मां पर ही बनाया गया है। फिल्म के इस गाने को लीड रोल निभा रहे एक्टर ने कॉन्सर्ट के दौरान गाया। इस गाने को ओरिजनली दिवंगत सिंगर केके ने गाया है। और इसे इरशाद कामिल द्वारा लिखा गया है।

चूनर
बॉलीवुड फिल्मों में मां के किरदार को हमेशा ही बेहतरीन तरीके से संजोया गया है। ऐसा ही कुछ फिल्म एबीसीडी में भी दिखा। इस फिल्म का चूनर गाना न सिर्फ शानदार है बल्कि इमोशनल भी है। इसमें वरुण धवन अपनी मां को याद करते हुए गाना गाता है। अरिजीत सिंह ने इस शानदार गाने को अपनी आवाज दी है।

लुका छुपी
इस गाने की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। शानदार दाना रंग दे बसंती फिल्म का है, जिसे सुनने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म का ये गाना स्वर कोकिला लता मंगेशकर और एआर रहमान ने गाया है।

सोने दे मां
फिल्म लोखंडवाला के इस शानदार गाने सोने दे मां के बोल ही बेहद खूबसूरत हैं। फिल्म में जैसे ही ये गाना आता है, दर्शक खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाते। ये पलाश सेन ने गाया और पलाश और दीक्षांत सहरावत दोनों ने ही इस गाने को लिखा था।

मां तुझे सलाम
इस शानदार गाने को किसने नहीं सुना होगा। एआर रहमान द्वारा लॉन्च ये गाना फेमस देशभक्ति एल्बम्स में से एक है। ए आर रहमान ने ही इस गाने को लिखा भी है। देशभक्ति के दिनों में इस गाने को हमेशा ही लूप पर बजाया जाता है। ऐसे में मां पर लिखा ये गाना बेहद ही प्यारा है।

मां दा लाडला
इमोशनल और फनी ये गाना बेहद पॉपुलर है। मां जिस तरह से अपने शरारती बच्चों से प्यार दुलार करती हैं और उन्हें डांटती तक नहीं। इस वजह से बच्चे कितने बिगड़ जाते हैं ये बात इस गाने में साफ दिखाई देती है। किरन खेर और अभिषेक बच्चन का ये गाना काफी शानदार है और एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाता है, जो वाकई अपनी मां के हाथ से निकल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+