ये है भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म, खेसारी लाल यादव ने मचाया था ऐसा हंगामा, जानें कितनी की थी कमाई
Most Expensive Bhojpuri Film: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में तो अक्सर 200 से 400 करोड़ रुपए के बजट और हजार करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों की चर्चा होती रहती है लेकिन क्या आपने कभी भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में सुना है? शायद नहीं।
खेसारी लाल यादव की 'रंग दे बसंती' का जादू
आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। इस फिल्म का नाम खेसारी लाल यादव की 'रंग दे बसंती' है।

फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था
भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव लीड रोल में नजर आए थे और उनके साथ उनके बेटे ऋषभ यादव ने भी अहम भूमिका निभाई थी। पिता-पुत्र की इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
फौजी के किरदार में नजर आए थे खेसारी लाल यादव
फिल्म की कहानी देशभक्ति से भरपूर है, जिसमें खेसारी लाल यादव एक फौजी के किरदार में दिखाई दिए थे। उनके अभिनय की दर्शकों और समीक्षकों, दोनों ने खूब तारीफ की थी। फिल्म में देशप्रेम, एक्शन और इमोशन का शानदार मिश्रण देखने को मिला था।
'रंग दे बसंती' बनी भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म
-खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बंसती' साल 2024 में रिलीज हुई थी। ये मूवी रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई थी। फिल्म के टाइटल 'रंग दे बसंती' को लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन बाद में इस मूवी ने थिएटर्स में शानदार प्रदर्शन किया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 7 से 10 करोड़ रुपये तक का था, जो कि भोजपुरी सिनेमा के हिसाब से अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जाता है।
-फिल्म में भव्य सेट, शानदार लोकेशन्स और हाई-लेवल एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए थे जो इसे बाकी भोजपुरी फिल्मों से अलग बनाते हैं। फिल्म 'रंग दे बसंती' को 250 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और खास बात ये रही थी कि ये पहली भोजपुरी फिल्म थी जिसे मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया गया था।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 60 लाख रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की थी। वहीं सिर्फ 5 दिनों में इसकी कमाई 80 लाख रुपये पार कर गई थी और आखिरकार फिल्म ने कुल 20 करोड़ रुपये के करीब बिजनेस किया था। ये आंकड़ा भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस कमाई में से एक है।
भोजपुरी सिनेमा का लेवल अब बदल गया है
फिल्म 'रंग दे बसंती' की रिलीज के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव की जमकर तारीफ की थी। फैंस का कहना था कि इस फिल्म ने दिखा दिया है कि भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ रीजनल नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचने की क्षमता रखता है। फिल्म 'रंग दे बसंती' को यूट्यूब पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इसे अब तक 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
खेसारी लाल यादव के करियर में नया मुकाम
इस मूवी ने ये साबित कर दिया कि सही कंटेंट, दमदार एक्शन और देशभक्ति जैसे इमोशन्स के साथ भोजपुरी फिल्में भी बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती हैं। इस फिल्म ने न सिर्फ खेसारी लाल यादव के करियर में नया मुकाम जोड़ा बल्कि भोजपुरी सिनेमा की पहुंच और पहचान को भी एक नए स्तर पर पहुंचाया है।












Click it and Unblock the Notifications