Monalisa Viral Video: मोनालिसा ने किसे कहा I Love You? फिर जो हुआ वो आप सोच नहीं सकते
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर सबकी फेवरेट बनी हुई हैं। लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है।
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा हो रही है वायरल
आपको बता दें कि मोनालिसा पर भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा बरसी है कि वह रातों रात स्टार बन गई हैं। रुद्राक्ष की माला बेचने वाली नीली आंखों वाली लड़की महाकुंभ में सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस समय वह सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं।

मोनालिसा का वायरल वीडियो
इंटरनेट पर मोनालिसा की पॉपुलैरिटी देखकर उसे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मूवी तक ऑफर कर दी है। इसी बीच मोनालिसा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोनालिसा ने अपने नेपाल टूर पर एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर माइक लेकर स्पीच दी थी। इस वीडियो में उन्हें बोलते हुए सुना जा सकता है।
मोनालिसा ने स्टेज से किसे कहा- आई लव यू
वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने अपनी बात की शुरुआत आई लव यू नेपाल, नमस्कार, हर हर महादेव से की थी। वह अपनी लाइनें भूलने के बावजूद स्टेज पर मौजूद मेहमानों का धन्यवाद करती हैं और उपस्थित गणमान्य लोगों को प्रणाम भी करती हैं। इसी के साथ करीब 41 सेकंड की ये वीडियो क्लिप खत्म हो जाता है।
वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं
एक्स हैंडल पर इस वीडियो को @SinghKinngSP नाम के किसी यूजर ने पोस्ट किया है। इसी वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है- सही जा रही हो मोनालिसा, आगे क्या था? आपको बता दें कि अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1400 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
मोनालिसा की हो रही है जमकर तारीफ
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन देते हुए मोनालिसा की जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोग वायरल गर्ल की खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से मोनालिसा के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और हंगामा भी मचा रहे हैं।
पढ़ाई में बिजी है मोनालिसा
जानकारी के अनुसार मोनालिसा इस समय सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। उन्हें बॉलीवुड की फिल्म मिल गई है और अब जल्द ही वह एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं। मोनालिसा मुंबई शिफ्ट गई हैं और फिल्म का काम शुरू करने से पहले वह पढ़ाई भी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications