Monalisa: इंटरनेट पर छाईं मोनालिसा, महाकुंभ वायरल गर्ल के नए अवतार ने काटा बवाल, पहली फिल्म का पोस्ट रिलीज
Monalisa: प्रयागराज में आयोजित 'महाकुंभ 2025' के भव्य मेले में रुद्राक्ष की माला बेचकर रातोंरात सुर्खियों में आई मोनालिसा भोसले एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इस बार वजह है उनका नया ग्लैमरस मेकओवर और डेब्यू फिल्म का पोस्टर।
'द डायरी ऑफ मणिपुर' का पोस्टर रिलीज
वायरल वीडियो में मोनालिसा का बदला हुआ लुक देखकर फैंस हैरान हैं और कमेंट्स में उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि मोनालिसा की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ऑफिशियल पोस्टर सामने आ चुका है। पोस्टर में वह देसी अंदाज और गांव की लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं।

पोस्टर में सनोज मिश्रा के साथ नजर आ रही हैं मोनलिसा
-वायरल हो रही तस्वीर में मोनालिसा फिल्म के हीरो और निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ दिखाई दे रही हैं। फैंस का कहना है कि उनकी सादगी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कुछ समय पहले मोनालिसा ने शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पहले दिन के अनुभव के बारे में बताया था।
-मोनालिसा ने बताया था कि फिल्म में एक गोली लगने वाला सीन था, जिसे वह असली समझ बैठी थीं और डर गई थीं। बाद में निर्देशक सनोज मिश्रा ने हंसते हुए बताया था कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
छोटे से घर से वायरल स्टार बनने तक का सफर
-मोनालिसा भोसले का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह एक छोटे से घर में पली-बढ़ीं और मेलों में माला बेचकर अपने परिवार की मदद करती थीं।
-महाकुंभ 2025 के दौरान किसी ने मोनालिसा की तस्वीर खींच ली थी, जिसमें उनकी मुस्कान, नीली आंखें और सादगी भरी सुंदरता ने लोगों का दिल जीत लिया था। तस्वीर वायरल हुई और वहीं से उनकी जिंदगी ने नई दिशा पकड़ ली।
-वायरल होने के बाद मोनालिसा को सबसे पहले म्यूजिक वीडियोज और गानों के ऑफर मिले। इसके तुरंत बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन कर लिया गया। आज वह इवेंट्स, ब्रांड प्रमोशन और मीडिया अपीयरेंस का हिस्सा बन चुकी हैं।
मुंबई में अपना घर खरीदना चाहती हैं मोनालिसा
-कुछ महीने पहले तक जहां मोनालिसा रोजाना करीब 100 रुपये कमाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, वहीं अब उन्हें लग्जरी कार में घूमते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनकी इस कार की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-फिलहाल मोनालिसा का सपना है कि वह अपने परिवार के लिए मुंबई में अपना खुद का घर खरीद सकें। हीं सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कह रहे हैं कि मोनालिसा की किस्मत ने उनका पूरा जीवन बदल दिया। एक साधारण लड़की से फिल्मी दुनिया तक का उनका सफर आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications