शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुईं Monalisa? मुस्लिम पति ने बताया क्यों छुपी है पत्नी, अब नया ट्विस्ट

Monalisa Pregnant: प्रयागराज के महाकुंभ मेले (Mahakumbh 2025) के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ या शादी से जुड़ा विवाद नहीं है बल्कि कुछ ऐसा है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई हैं मोनालिसा?
आपको बता दें कि 11 मार्च 2026 को केरल में मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी करने के बाद से ही महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है कि शादी के एक महीने में ही मोनालिसा प्रेग्नेंट हो गई हैं।

Monalisa Pregnant

मोनालिसा के परिवार ने फरमान खान पर लगाया था ऐसा आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा की मुस्लिम शख्स से शादी की बात जैसे ही सामने आई, वैसे ही वायरल गर्ल के परिवार वालों ने साफ कहा था कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कर शादी करवाई गई है।

पुलिस नोटिस के बीच सामने आया प्रेग्नेंसी का दावा

-इस पूरे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है। मोनालिसा के पति फरमान खान ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से फिलहाल किसी के सामने नहीं आ रही हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरमान खान ने मध्य प्रदेश के खरगोन में एक महिला सब-इंस्पेक्टर को जानकारी देते हुए कहा है कि मोनालिसा की शारीरिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है और इसी को देखते हुए उनकी तुरंत पेशी संभव नहीं है।

-ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाईकोर्ट पहले ही इस कपल को 20 मई 2026 तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे चुका है। फिलहाल मेडिकल कारणों के आधार पर पेशी टालने की मांग की गई है।

मोनालिसा ने फरमान के साथ रहने की जताई थी इच्छा

जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले की शुरुआत 11 मार्च 2026 को हुई थी, जब महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने शादी के तुरंत बाद केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित पुलिस स्टेशन में मदद मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पिता उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ जबरन घर वापस ले जाकर शादी कराने की कोशिश कर रहे हैं। उस समय मोनालिसा ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह अपनी मर्जी से फरमान खान के साथ रहना चाहती हैं।

उम्र को लेकर उठे सवालों पर पुलिस की सफाई

-मोनालिसा की उम्र को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है। हालांकि केरल पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक शादी के समय मोनालिसा की उम्र 18 साल 3 महीने थी।

-इस आधार पर उन्हें बालिग मानते हुए अपनी मर्जी से निर्णय लेने की अनुमति दी गई है। साथ ही अधिकारियों ने ये भी स्पष्ट किया है कि शादी के दौरान किसी तरह के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल नहीं किया गया और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था।

-आपको बता दें कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी करते वक्त अपनी उम्र 18 साल बताई थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि उनकी उम्र केवल 16 साल है, जिससे ये मामला और भी संवेदनशील हो गया था और नाबालिग होने की आशंका ने विवाद को हवा दे दी थी।

इस केस में पुलिस और कानूनी प्रक्रिया जारी

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और कानूनी प्रक्रिया जारी है। एक तरफ परिवार के आरोप हैं तो दूसरी तरफ कपल अपने फैसले पर कायम है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मेडिकल दावों और कानूनी पहलुओं के बीच ये मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है। फिलहाल मोनालिसा और फरमान खान का ये केस सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+