'मुंह पर कालिख पोत देंगे', शादी के बाद Monalisa की लाइफ में मचा ऐसा हंगामा, मुस्लिम मर्द की खुल रही पोल?

Monalisa Marriage: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में अपने सिंपल लुक और नीली आखों के चलते वायरल हुईं मोनालिसा अब अपनी शादी को लेकर विवाद में घिर गई हैं। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयप्रेंड फरमान खान के साथ शादी की है। शादी से पहले 6 महीने तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था।

मोनालिसा और फरमान खान की शादी
आपको बता दें कि मोनालिसा और फरमान खान की शादी ने जहां सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, वहीं अब इस मामले में संत समाज, परिवार और खुद कपल के बयान ने इसे और ज्यादा गंभीर बना दिया है।

Monalisa Marriage

संत समिति का सख्त रुख: समाज के लिए चिंता का विषय

-मोनालिसा और फरमान खान की शादी मामले में अखिल भारतीय संत समिति (मध्यप्रदेश) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी अखिलानंद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है- विवाह केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक और पारिवारिक सहमति का विषय होता है।

-स्वामी अखिलानंद ने आगे कहा- जिस तरह से ये शादी हुई, वह समाज के लिए चिंता पैदा करने वाली है। ऐसे कदम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये पूरे समाज के मुंह पर कालिख पोतने जैसा है। उनका ये बयान सामने आने के बाद से शादी का मामला अब धार्मिक और सामाजिक बहस का रूप ले चुका है।

मोनालिसा के चाचा का बड़ा बयान

वहीं इस विवाद को और हवा देते हुए मोनालिसा के चाचा विजय भोसले ने भी एक बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार फरमान खान पहले मोनालिसा को दीदी कहकर बुलाता था। दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था लेकिन शादी के बाद ये रिश्ता अचानक बदल गया। चाचा का कहना है कि इस बदलाव ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

कपल का दावा- मिल रही है जान से मारने की धमकियां

जहां एक ओर परिवार मोनालिसा के मुस्लिम पति आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर मोनालिसा और फरमान खान ने खुद को खतरे में बताया है। कपल ने एक वीडियो जारी कर कहा है- हमें लगातार जान से मारने और काटने की धमकियां मिल रही हैं। कृपया हमारी मदद करें।

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब मोनालिसा ने ईमेल के जरिए बॉलीवुड निर्देशक सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाया। मोनालिसा ने ईमेल में लिखा है कि उनके साथ गलत व्यवहार किया गया है। परिवार को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश की जा रही है

फिल्म के दौरान शुरू हुई लव स्टोरी

सूत्रों के मुताबिक मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। साथ में काम करते-करते दोनों करीब आ गए थे। इस रिश्ते ने जल्द ही प्यार का रूप ले लिया था और फिर अचानक शादी का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि इस फैसले से परिवार पूरी तरह सहमत नहीं था।

संत समाज और परिवार ने उठाए सवाल

मोनालिसा और फरमान खान की शादी अब सिर्फ एक निजी मामला नहीं रह गया है बल्कि ये सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक विवाद का रूप ले चुकी है। एक तरफ संत समाज और परिवार सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कपल अपनी सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि आगे ये मामला किस दिशा में जाता है और कौन सी सच्चाई सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+