Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'वो घिनौना इंसान, लड़कियों संग गंदी हरकत करता है, शादी के 14 दिन बाद Monalisa का बड़ा बयान, क्या हुई बात?

Monalisa: प्रयागराज कुंभ मेले (Mahakumbh 2025) से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान (Furman Khan) से गत 11 मार्च 2026 को केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की है।

मोनालिसा और फरमान खान की शादी
इस शादी के बाद से ही मोनालिसा और उनके पति फरमान खान विवादों में घिर गए हैं। एक तरफ जहां मोनालिसा का कहना है कि उनके परिवार वाले उनकी जबरन शादी करवा देना चाहते थे जिसके चलते उन्होंने फैमिली के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी फरमान से शादी कर ली।

Monalisa

मोनालिसा के परिवार ने लगाए ऐसे आरोप

-वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा के परिवार वालों का कहना है कि फरमान खान ने उनकी बेटी को जाल में फंसाकर शादी की है। फरमान उनकी बेटी मोनालिसा को धोखा दे रहा है। परिवार वालों का तो ये भी कहना है कि मोनालिसा नाबालिग हैं और ऐसे में ये शादी रद्द कर देनी चाहिए।

'मुंह पर कालिख पोत देंगे', शादी के बाद Monalisa की लाइफ में मचा ऐसा हंगामा, मुस्लिम मर्द की खुल रही पोल?
'मुंह पर कालिख पोत देंगे', शादी के बाद Monalisa की लाइफ में मचा ऐसा हंगामा, मुस्लिम मर्द की खुल रही पोल?

-इन सबके बीच मोनालिसा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपने एक परिचित फिल्म निर्देशक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल मच गई है।

मोनालिसा ने परिचित डायरेक्टर को लेकर कही ऐसी बात

-मोनालिसा ने कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि एक फिल्म निर्देशक फिल्मों में काम दिलाने के बहाने नाबालिग लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करता है। उन्होंने कहा- ऐसे इंसान की फिल्मों में कौन काम करना चाहेगा? उनका नाम लेने में भी मुझे शर्म आती है।

-मोनालिसा ने उस निर्देशक का नाम न लेते हुए कहा- वह बहुत ही बुरे और घिनौने इंसान हैं। वह फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं।

केंद्र और राज्य सरकार से लगाई मदद की गुहार

मोनालिसा ने केंद्र सरकार के साथ-साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उनका दावा है कि उन्हें और उनके पति फरमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं। उन्हें समाज में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

'लव जिहाद' विवाद पर भी दिया जवाब

मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है- मेरी और फरमान खान की शादी हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में हुई है। इसे 'लव जिहाद' बताना गलत है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मोनालिसा ने आरोप लगाया कि वही निर्देशक इस मामले को उछालकर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द, रो पड़ीं मोनालिसा

-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा काफी भावुक हो गई थीं और कैमरे के सामने ही फूट फूटकर रोने लगी थीं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें उनके पति से अलग करने की कोशिश की गई, तो वो कुछ ऐसा कदम भी उठा सकती हैं जो बेहद गंभीर होगा।

-वहीं मोनालिसा के पति फरमान खान ने कहा- सिर्फ मुस्लिम नाम होने की वजह से मुझे निशाना बनाया जा रहा है। मुझे आतंकवादी तक कहा जा रहा है। क्या प्यार करना गलत है?

परिवार और समाज से मिला विरोध

-बताया जा रहा है कि मोनालिसा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों ने केरल में एक मंदिर में शादी कर ली। फरमान खान ने ये भी कहा कि वह श्री नारायण गुरु के विचारों को मानते हैं और उसी आस्था के तहत शादी की है।

-आपको बता दें कि पहले जहां मोनालिसा और फरमान खान के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, वहीं अब ये मामला लव जिहाद, पारिवारिक विरोध और कई चौंकाने वाले दावों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।

-शादी के बाद से ही मोनालिसा और फरमान खान के रिश्ते को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। कभी मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो कभी कपल के रिश्ते की सच्चाई को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं।

मोनालिसा के चाचा विजय भोसले का बयान

-इस पूरे मामले में मोनालिसा के चाचा विजय भोसले का बयान सामने आया है, जिसने इस विवाद को और भड़का दिया है। एक मीडिया चैनल को दिए गए टेलीफोनिक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि फरमान खान अपनी कथित पत्नी मोनालिसा को पहले दीदी कहकर बुलाता था और उसे बहन की तरह मानता था।

-चाचा विजय भोसले ने बताया- मोनालिसा और फरमान खान के बीच पहले भाई-बहन जैसा रिश्ता था। शादी के बाद ये रिश्ता पूरी तरह टूट गया। इस बदलाव से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

सामाजिक और पारिवारिक विवाद में बदली शादी

मोनालिसा और फरमान खान की शादी अब एक साधारण प्रेम कहानी से आगे बढ़कर सामाजिक और पारिवारिक विवाद का रूप ले चुकी है। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है, ये अभी जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल ये मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है और लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ेंः 'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच
इसे भी पढ़ेंः 'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+