Mohanlal पर टूटा दुखों का पहाड़, साउथ सुपरस्टार की मां की हुई मौत, क्या हुआ था उनके साथ?
Mohanlal Mother Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि मोहनलाल की मां शांताकुमारी का आज यानी 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को कोच्चि में निधन हो गया है।
मोहनलाल की मां शांताकुमारी का निधन
मोहनलाल की मां की उम्र 90 थी और लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही परिवार, प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

एलामक्कारा स्थित आवास पर चल रहा था इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शांताकुमारी का इलाज पिछले कुछ समय से मोहनलाल के एलामक्कारा स्थित आवास पर ही चल रहा था। उनका स्वास्थ्य बीते कुछ वर्षों से लगातार गिरता जा रहा था और परिवार उनकी देखभाल में पूरी तरह जुटा हुआ था। इस दुखद क्षण ने मोहनलाल और उनके परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
मां के अंतिम समय पर घर में मौजूद नहीं थे मोहनलाल
इस भावुक पल में मोहनलाल अपनी मां के साथ मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक जब शांताकुमारी ने अंतिम सांस ली, उस समय अभिनेता एर्नाकुलम में नहीं थे। जैसे ही उन्हें मां के निधन की सूचना मिली, वह तुरंत अपने घर पहुंचे। ये खबर उनके लिए बेहद पीड़ादायक साबित हुई है।
मां-बेटे के बीच था बेहद खास रिश्ता
-मोहनलाल और उनकी मां के बीच रिश्ता बेहद गहरा और भावनात्मक था। अभिनेता अक्सर सार्वजनिक मंचों और इंटरव्यू में अपनी मां का जिक्र बड़े प्यार से करते थे। जब मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था तब कोच्चि लौटते ही वह सबसे पहले अपनी मां से मिलने पहुंचे थे।
-इतना ही नहीं इस साल मदर्स डे के मौके पर भी उन्होंने मां के साथ एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो उनके आत्मीय रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाती है।
-जानकारी के अनुसार शांताकुमारी पहले अपने पैतृक घर पथानामथिट्टा जिले के एलांथूर गांव में रह रही थीं। हाल ही में उन्हें स्ट्रोक आया था जिसके बाद मोहनलाल उन्हें एर्नाकुलम ले आए थे ताकि बेहतर इलाज मिल सके। तभी से वह अपने बेटे के घर पर ही रह रही थीं।
फिल्म इंडस्ट्री और फैंस ने जताया शोक
शांताकुमारी के निधन की खबर से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर है। कई कलाकारों, फिल्ममेकर्स और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए मोहनलाल और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।












Click it and Unblock the Notifications