जब खराब गले में भी ऑडिशन देने पहुंचे थे मोहम्मद फैज, गायकी नहीं बल्कि कुछ और करने की थी इच्छा

'सुपरस्टार सिंगर सीजन 2' के विनर मोहम्मद फैज ने 14 साल की उम्र में ये खिताब अपने नाम किया है। चलिए उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से आपको बताते हैं।

मुंबई, 4 सितंबर: सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' में कई अनोखे टैलेंट ने अपनी मधुर आवाज से जजेस और फैंस का दिल जीता। 3 सितंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें सिर्फ 6 कंटेस्टेंट ही फिनाले के करीब पहुंच पाए। लेकिन अपनी शानदार गायकी और खूबसूरत आवाज के बल पर जोधपुर के रहने वाले मोहम्मद फैज जजेस समेत फैंस का भी दिल जीत लिया और अब वह शो के विनर बन गए हैं। इस बड़ी सफलता के मौके पर उन्होंने बताया कि, वह इससे कितने खुश हैं साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, सुपरस्टार सिंगर बनने की जर्नी कैसी रही।

क्या मोहम्मद फैज को थी जीत की उम्मीद?

क्या मोहम्मद फैज को थी जीत की उम्मीद?

नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद फैज से जब पूछा गया कि, 'आखिर उनकी ये जर्नी कैसी रही और क्या उनको इस जीत की उम्मीद थी? मोहम्मद ने इसका जवाब देते हुए कहा, मेरे लिए ये यादगार जर्नी थी। मुझे अच्छे दोस्त, गुरु, कैप्टन और जजेस मिले। इतना अच्छा म्यूजिकल माहौल था कि काफी प्रेरणा मिली। ऑडिशन राउंड के दिन से ही कभी मुझे ऐसा नहीं लगा कि हम किसी प्रतियोगिता में हैं। रही बात इस जीत की तो मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि, मैं ही ये प्रतियोगिता जीतूंगा लेकिन मैं उपर वाले से दुआ मांग रहा था कि मैं ही विनर बनूं। मैं ऊपर वाले से कहता था कि मुझे ट्रॉफी मिल जाए तो अच्छा होगा'।

जब नाम अनाउंस हुआ तो कैसा था रिएक्शन?

जब नाम अनाउंस हुआ तो कैसा था रिएक्शन?

इसके बाद उनसे पूछा कि जब उनका नाम अनाउंस हुआ तो उनका कैसा रिएक्शन था? इसका जवाब देते हुए मोहम्मद फैज ने कहा, जैसे ही अनाउंसमेंट हुई और मेरा नाम लिया गया मेरे तो होश ही उड़ गए। उस वक्त मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैं ही विनर हूं। मेरी मम्मी, बहनों और परिवार के बाकी लोगों को इस बात का भरोसा था कि मैं ही जीतूंगा।

मोहम्मद ने बताया फिनाले शूट का ये किस्सा

मोहम्मद ने बताया फिनाले शूट का ये किस्सा

इसके आगे मोहम्मद ने फिनाले शूट का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि, 'फिनाले का जब शूट हुआ तब हम बस एंजॉय कर रहे थे, जीत-हार वाली उस वक्त कोई सोच ही नहीं थी। आपको एक बात बताता हूं कि मैं हर शूट से पहले नूडल्स खाता था लेकिन वो दो मिनट में नहीं बल्कि आधे घंटे में बनकर आते थे'।

'गायक बनने के बारे में नहीं सोचा था'

'गायक बनने के बारे में नहीं सोचा था'

इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनका सिंगिंग का सपना था या नहीं। मोहम्मद फैज ने कहा कि, 'मैं जब बहुत छोटा था, तब मेरा ऐसा कुछ नहीं सोचा था कि मुझे सिंगर ही बनना है या फिर कुछ और। मुझे आर्ट पसंद थी, मैं पेंटिंग्स, स्केच बहुत बनाता था। लेकिन गायक बनने के बारे में मैंने पहले से कुछ सोचा नहीं था। हालांकि मेरे परिवार में सबका सपना था कि मैं गायक बनूं, कहीं ना कहीं मेरे नाना जी और दादा जी की वजह से मुझमें संगीत था'।

जब पहले ऑडिशन में मोहम्मद का हुआ था गला खराब

जब पहले ऑडिशन में मोहम्मद का हुआ था गला खराब

आपको बता दें कि मोहम्मद फैज जब पहली बार ऑडिशन देने आए थे तो उनकी आवाज गड़बड़ हो गई थी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला हूं और ऑडिशन देने के लिए मैं 15 दिन पहले मुंबई पहुंचा था। लेकिन खराब मौसम के चलते मेरा गला बैठ गया। जिसे ठीक करने के लिए मैंने मुलैठी, अदरक, हल्दी, शहद, नमक के गरारे, सारे घरेलू नुस्खे आजमा लिए। लेकिन इसके बावजूद मेरा गला ठीक नहीं हुआ। मैं घबरा गया और मैंने घर वालों से प्रार्थना करने को कहा कि मेरा ऑडिशन सही जाए। स्टेज पर जाने से पहले मैं लगातार गा रहा था ये सोचकर की मेरा सुर सही लग जाए। लेकिन जब मैं स्टेज पर पहुंचा तो मेरा सुर भी लग गया और ये सुनकर मुझे खुद यकीन नहीं हुआ'।

क्या कुछ प्लान करते कराई थी मोहम्मद ने ये हेयर स्टाइल?

क्या कुछ प्लान करते कराई थी मोहम्मद ने ये हेयर स्टाइल?

आपको बता दें कि, मोहम्मद फैज अपनी इस हेयर स्टाइल को लेकर काफी फेमस हैं। फैंस उनकी इस स्टाइल को काफी पसंद भी करते हैं। जब उनके पूछा गया कि, ये कुछ प्लान करके कराई थी? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'मेरे बालों का ये अंदाज इतना फेमस हो जाएगा। मेरी ये हेयर स्टाइल आगे भी वैसी ही रहेगी'।

मोहम्मद फैज ने बताया फ्यूचर प्लान

मोहम्मद फैज ने बताया फ्यूचर प्लान

इसके साथ ही शो का विनर बनने के बाद मोहम्मद फैज ने अपने फ्यूचर प्लैन्स भी बताए। उन्होंने कहा कि, 'भविष्य में मैं कुछ भी नहीं छोड़ने वाला। मुझे सब कुछ करना है। मैं ऐक्टिंग, डांस, मिमिक्री, कम्पोजिशन, गीत लिखना सब कुछ करूंगा। लेकिन मेरी पहली पसंद सिंगिंग है, क्योंकि वो मेरे दिल में है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+