एक बार फिर टूटा Kim Sharma का दिल, टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस से हुआ ब्रेकअप? इस साल करने वाले थे शादी
मशहूर एक्ट्रेस किम शर्मा का एक बार फिर दिल टूट गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम शर्मा और टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस का ब्रेकअप हो गया है।

Kim Sharma Breakup Leander Paes: फिल्म मोहब्बतें से फेमस हुईं मशहूर एक्ट्रेस किम शर्मा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर अपनी साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहते थे। लेकिन लगता है अब इस रिश्ते में दरार आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसके बाद से दोनों ब्रेकअप को लेकर लगातार चर्चा में हैं।
किम शर्मा का हुआ ब्रेकअप
ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच दूरियां आ गई हैं। जिसकी वजह से अब दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो सकता है। दरअसल, किम शर्मा अक्सर अपनी एनिवर्सरी पर लिएंडर के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा करती हैं। लेकिन इस बार 28 मार्च को अपने रिलेशनशिप की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर किम शर्मा और लिएंडर ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।

दूसरी बार फिर टूटा दिल
हाल ही में किम शर्मा को लिएंडर पेस के बिना एक्ट्रेस अलाना पांडे की शादी में भी स्पॉट किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ जब एक्ट्रेस बिना लिएंडर के किसी इवेंट में शामिल हुईं। बस फिर क्या था इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
लंबे समय से कर रहे थे डेट
बता दें कि किम शर्मा की लव लाइफ कुछ खास नहीं रही। लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले उनका नाम बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ जोड़ा गया था। लेकिन लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। फिर इसके बाद किम शर्मा का दिल लिएंडर पर आया और साल 2021 में दोनों रिलेशनशिप में आए। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल एक रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए किया था। कहा जा रहा था कि दोनों इस साल के अंत में शादी करने वाले थे लेकिन अब लगता है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications