Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MMS Scandals In Bollywood: 19 मिनट वायरल वीडियो से सहमे लोग, स्कैंडल में फंसीं ये 5 एक्ट्रेसेस, ऐसे हुईं बदनाम

MMS Scandals In Bollywood: इन दिनों सोशल मीडिया पर 19 मिनट 34 सेकंड के वायरल वीडियो (MMS) की चर्चा ने एक बार फिर लोगों के बीच डर और बेचैनी पैदा कर दी है। खासकर युवाओं और टीनएज यूजर्स में एक अलग तरह की चिंता देखी जा रही है।

MMS का शिकार हुईं बॉलीवुड हसीनाएं
हालांकि इस तरह के प्राइवेट वीडियो का वायरल होना कोई नई बात नहीं है। बीते सालों में कई फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी कथित MMS लीक, मॉर्फ्ड वीडियो और प्राइवेट क्लिप्स की अफवाहों का शिकार हो चुकी हैं।

MMS Scandals

एक्ट्रेसेस ने मानसिक दबाव और बदनामी का किया सामना

इन मामलों में कई बार सच सामने आया तो कई बार ये फर्जी, एडिटेड या मॉर्फ्ड कंटेंट निकला। बावजूद इसके सेलेब्रिटीज को भारी ट्रोलिंग, मानसिक दबाव और बदनामी का सामना करना पड़ा। आइए नजर डालते हैं उन चर्चित एक्ट्रेसेस पर जिनके नाम कथित MMS स्कैंडल से जोड़े गए और ऐसे में उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई।

स्कैंडल में फंसीं ये 5 एक्ट्रेसेस

करीना कपूर खान

-बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान का नाम भी MMS विवादों से जुड़ चुका है। एक वीडियो में करीना कपूर को कपड़े बदलते हुए दिखाने का दावा किया गया था जबकि एक अन्य क्लिप में वह अभिनेता शाहिद कपूर को किस करते नजर आई थीं।

-इन वीडियो के वायरल होने के बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर की निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई थी। काफी समय तक ये मुद्दा चर्चा में रहा था। हालांकि बाद में दोनों ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया था।

नयनतारा

-साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा एक समय MMS विवाद में घिर चुकी हैं। उनके और एक्टर एसटीआर (सिलंबरासन) के एक कथित प्राइवेट वीडियो को लेकर खूब चर्चा हुई थी। बताया गया कि ये क्लिप उनके ब्रेकअप के बाद लीक हुई थी जिसमें दोनों को कोजी होते हुए दिखाया गया था।

-इस वीडियो के सामने आने के बाद नयनतारा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने करियर पर इसका असर नहीं पड़ने दिया और उनका करियर बुलंदियों को छू रहा है।

मोना सिंह

-टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह का मामला सबसे चौंकाने वाला रहा था। उनके नाम से एक मॉर्फ्ड अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल किया गया था जिसमें किसी और के शरीर पर उनका चेहरा जोड़ दिया गया था।

-मोना सिंह ने इस मामले में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी और इस घिनौने काम के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी। ये केस डिजिटल दुनिया के खतरों की एक बड़ी मिसाल बन गया था।

राधिका आप्टे

-राधिका आप्टे जिन्हें इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है, भी MMS विवादों से अछूती नहीं रहीं। एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया जिसे उनकी शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बताया गया था।

-राधिका आप्टे ने स्पष्ट किया था कि इस वीडियो को संदर्भ से बाहर फैलाया गया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस घटना के बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी और मानसिक रूप से ये दौर उनके लिए बेहद कठिन रहा था।

रिया सेन

-एक्ट्रेस रिया सेन उस समय सुर्खियों में आ गई थीं, जब उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल के साथ उनका MMS वीडियो इंटरनेट पर फैल गया था। इस घटना ने उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को गहरे तौर पर प्रभावित किया था।

-रिया सेन ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर में उनके माता-पिता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना था। हालांकि वह इस घटना के बाद काफी तनाव में चली गई थीं।

इन मामलों से मिलती है कौन सी सीख?

-इन सभी घटनाओं से ये तो साफ हो जाता है कि डिजिटल प्राइवेसी बेहद नाजुक है, मॉर्फ्ड और फर्जी वीडियो बनाना आसान हो गया है और अफवाहें किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकती है।

-आज जब 19 मिनट का वायरल वीडियो चर्चा में है तो ये जरूरी हो जाता है कि लोग बिना पुष्टि किसी कंटेंट को शेयर न करें और किसी निर्दोष व्यक्ति को बदनाम करने से बचें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+